[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) सुपर 12 के अपने दूसरे मुकाबले में गुरुवार (27 अक्टूबर) को नीदलैंड (India vs Netherlands) से भिड़ेगी. पाकिस्तान को पस्त करने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं और रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम अब नीदरलैंड को हराने के लिए तैयार है. यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.
नीदरलैंड की टीम अपना पहला मैच गंवा चुकी हैं. बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 9 रन से पराजित किया था. ऐसे में उसकी कोशिश इस मुकाबले को जीतने की होगी. हालांकि स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) की टीम के लिए यह मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है.
भारत और नीदरलैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में कब भिड़ेंगी ?
भारत और नीदरलैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में गुरुवार (27 अक्टूबर) को भिड़ेंगी.
भारत और नीदरलैंड की टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सुपर 12 मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और नीदरलैंड की टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सुपर 12 मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेला जाएगा .
भारत और नीदरलैंड की टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सुपर 12 मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा ?
भारत और नीदरलैंड की टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सुपर 12 मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 से खेला जाएगा. टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 12:00 बजे होगा.
भारत और नीदरलैंड की टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट (IND vs NED Super 12 Match Live Telecast) भारत में कहां देखें?
भारत और नीदरलैंड की टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट ( भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.
भारत और नीदरलैंड (Ind vs Ned T20 Live) के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच फ्री में कहां देखें?
भारत और नीदरलैंड टी20 वर्ल्ड कप सुपर 12 मैच डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर फ्री में देख सकते हैं.
भारत और नीदरलैंड की टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप सुपर 12 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs NED T20 Live Telecast) कहां देखें?
भारत और नीदरलैंड की टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप सुपर 12 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं. इसके साथ आप लाइव अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट News18 Hindi को फॉलो कर सकते हैं.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक हुडा.
नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), मैक्स ओ’ डाउड, विक्रमजीत सिंह, बास डि लीड, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन, टिम प्रिंगल, लोगन वान बीक, टिम गुग्टेन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मिकेरन, शारिज अहमद, वान डर मर्व, ब्रैंडन ग्लोवर, स्टीफ मायबर्ग.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : October 27, 2022, 06:30 IST
[ad_2]
Source link