Home Sports IND vs NED: नीदरलैंड को हराना टीम इंडिया के लिए होता है लकी, इस चमत्कारी रिकॉर्ड को तो धोनी ने भी माना!

IND vs NED: नीदरलैंड को हराना टीम इंडिया के लिए होता है लकी, इस चमत्कारी रिकॉर्ड को तो धोनी ने भी माना!

0
IND vs NED: नीदरलैंड को हराना टीम इंडिया के लिए होता है लकी, इस चमत्कारी रिकॉर्ड को तो धोनी ने भी माना!

[ad_1]

T20 World Cup-2022, India vs Netherlands: भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड का मुकाबला आज यानी गुरुवार को खेला जाना है. यूं तो टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है लेकिन इस बार जिस तरह के उलटफेर हुए हैं, उनसे सतर्क रहना होगा. यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जाना है. भारत ने जहां अपने पिछले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया तो वहीं नीदरलैंड को बांग्लादेश के खिलाफ हार झेलनी पड़ी.

वनडे वर्ल्ड कप में हुई दो बार भिड़ंत

आंकड़ों के लिहाज से देखें तो रोहित एंड कंपनी को नीदरलैंड के सामने जीतने में कोई बड़ी दिक्कत नहीं होनी चाहिए. भारत और नीदरलैंड की टीमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार आमने-सामने नहीं हैं. इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप में दो बार इन टीमों की भिड़ंत हुई है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार जरूर ये टीम आमने-सामने होंगी, वो भी टी20 वर्ल्ड कप के मंच पर. इससे पहले भारत और नीदरलैंड के बीच 2003 और 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में मुकाबले हुए. दोनों मौकों पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. 

‘लकी’ है नीदरलैंड को हराना

भारतीय टीम के लिए नीदरलैंड को हराना ‘लकी’ साबित हुआ है. वनडे वर्ल्ड कप में जब भी नीदरलैंड को भारत ने हराया, तब वह फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रहा. दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2011 में नीदरलैंड को हराया तो उस साल तो चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. इससे पहले 2003 के वनडे वर्ल्ड कप में जब नीदरलैंड पर जीत मिली तो सौरव गांगुली की कप्तानी वाली टीम उप-विजेता रही.

नीदरलैंड ने 4 में से 2 मैच जीते

भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में जीत से आगाज किया. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मेलबर्न में खेले गए अपने पिछले मैच में चार विकेट से जीत दर्ज की. वहीं, नीदरलैंड ने अपने ग्रुप-ए में तीन में से दो मैच जीतकर सुपर-12 के लिए क्वालिफाई किया. हालांकि होबार्ट में खेले गए सुपर-12 के अपने पहले मैच में उसे बांग्लादेश के खिलाफ 9 रन से करीबी हार झेलनी पड़ी.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here