Home Sports IND vs NED T20 WC 2022: सिडनी में तेज बारिश, भारत-नीदरलैंड मैच का मजा हो सकता है किरकिरा

IND vs NED T20 WC 2022: सिडनी में तेज बारिश, भारत-नीदरलैंड मैच का मजा हो सकता है किरकिरा

0
IND vs NED T20 WC 2022: सिडनी में तेज बारिश, भारत-नीदरलैंड मैच का मजा हो सकता है किरकिरा

[ad_1]

सिडनी. टी20 विश्व कप अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया. वहीं, अब उनकी नजरें गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में अपने दूसरे सुपर-12 मैच में नीदरलैंड के खिलाफ लगातार दूसरी जीत पर लगी होंगी, लेकिन यहां तेज बारिश होने की खबर है. हालांकि, मेलबर्न में भी बारिश की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन भारत और पाकिस्तान का मैच पूरे 40 ओवर खेला गया, जिसका रोमांच पूरी दुनिया के क्रिकेटप्रेमियो ने देखा.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की नाबाद 82 रनों की पारी भारत के लिए सबसे अच्छी बात थी. इसने दोहराया कि कोहली अभी भी भारी दबाव में भारत के लिए रन चेज कर सकते हैं. उनके अलावा, हार्दिक पांड्या के हरफनमौला प्रदर्शन और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी से निश्चित रूप से भारतीय टीम का थिंक-टैंक खुश होगा.

Tags: Netherlands, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here