Home Breaking News IND vs NED Playing 11: हार्दिक को आराम देंगे रोहित शर्मा? चहल की वापसी पर सस्पेंस, जानें संभावित प्लेइंग-11

IND vs NED Playing 11: हार्दिक को आराम देंगे रोहित शर्मा? चहल की वापसी पर सस्पेंस, जानें संभावित प्लेइंग-11

0
IND vs NED Playing 11: हार्दिक को आराम देंगे रोहित शर्मा? चहल की वापसी पर सस्पेंस, जानें संभावित प्लेइंग-11

[ad_1]

भारत बनाम नीदरलैंड

भारत बनाम नीदरलैंड
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ गुरुवार (27 अक्तूबर) को खेलेगी। दोनों टीमें सिडनी के ऐतिहासिक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी। भारत की नजर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत पर होगी। उसने पिछले मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया था। फैंस को इस बात का इंतजार है कि कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में प्लेइंग-11 में बदलाव करते हैं या नहीं।

IND vs NED T20 Live Streaming: पाकिस्तान को पीटने के बाद नीदरलैंड से खेलेगा भारत, जानें कब और कहां देखें मैच

भारतीय टीम टी20 फॉर्मेट में पहली बार नीदरलैंड का सामना करेगी। इससे पहले वह दो वनडे उसके खिलाफ खेल चुकी है। 2003 और 2011 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नीदरलैंड को हराया था। भारतीय टीम अगर उसके खिलाफ सिडनी में जीत लेती है तो उसकी सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी। भारत के दो मैच में चार अंक हो जाएंगे।

IND vs NED: विश्व कप में भारत का दूसरा मैच नीदरलैंड से, टी20 में पहली बार भिड़ेंगी दोनों टीमें 

दूसरी ओर, नीदरलैंड की टीम सुपर-12 में पहली जीत हासिल करने उतरेगी। उसे पिछले मुकाबले में बांग्लादेश ने हराया था। उसने पहले राउंड में यूएई और नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल की थी। उसे श्रीलंका के खिलाफ हार मिली थी। तीन मैच में दो जीत हासिल कर उसने सुपर-12 के लिए क्वालीफाई किया था।

IND vs NED Weather: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बाद भारत का खेल बिगाड़ सकती है बारिश, जानें सिडनी के मौसम का हाल

क्या भारतीय टीम में बदलाव होगा?
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल और ऋषभ पंत को पिछले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। वहीं, हर्षल पटेल को भी बाहर बैठना पड़ा था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा गया कि अगले मैच में हार्दिक पांड्या को आराम दिया जा सकता है। उनके स्थान पर ऋषभ पंत को खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं, रविचंद्रन अश्विन की जगह युजवेंद्र चहल को आजमाया जा सकता है। हालांकि, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। रोहित शर्मा जीतने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे।

WC: न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान का मैच धुला, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में किसी एक का सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना तय

गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने भी मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि नीदरलैंड के खिलाफ टीम किसी को भी आराम देने पर विचार नहीं कर रही है। हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद क्रैंप से जूझ रहे थे। उन्होंने इस कारण वैकल्पिक अभ्यास सत्र में हिस्सा भी नहीं लिया था, लेकिन पारस के बयान से लगता है कि टीम कोई बदलाव नहीं करना चाहती है।

ICC T20I Rankings: पांच पायदान के फायदे के साथ कोहली टॉप-10 में, सूर्यकुमार यादव को नुकसान

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारतः
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

नीदरलैंडः विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडॉड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), टिम प्रिंगल, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद/रोलोफ वैन डेर मर्व, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन।

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ गुरुवार (27 अक्तूबर) को खेलेगी। दोनों टीमें सिडनी के ऐतिहासिक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी। भारत की नजर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत पर होगी। उसने पिछले मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया था। फैंस को इस बात का इंतजार है कि कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में प्लेइंग-11 में बदलाव करते हैं या नहीं।

IND vs NED T20 Live Streaming: पाकिस्तान को पीटने के बाद नीदरलैंड से खेलेगा भारत, जानें कब और कहां देखें मैच



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here