Home Breaking News Fire: पांच साल में 50 हजार से ज्यादा लोग जिंदा जल गए, इन राज्यों में सबसे ज्यादा होती हैं आगजनी की घटनाएं

Fire: पांच साल में 50 हजार से ज्यादा लोग जिंदा जल गए, इन राज्यों में सबसे ज्यादा होती हैं आगजनी की घटनाएं

0
Fire: पांच साल में 50 हजार से ज्यादा लोग जिंदा जल गए, इन राज्यों में सबसे ज्यादा होती हैं आगजनी की घटनाएं

[ad_1]

बिहार के औरंगाबाद जिले में छठ पूजा का प्रसाद बनाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां शाहगंज तेली मोहल्ला में शनिवार की सुबह एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इसमें करीब 35 लोग झुलस गए। हादसे का शिकार लोगों में आम नागरिक और पुलिस वाले भी शामिल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

आगजनी की ये पहली घटना नहीं है, जिसने लोगों की जान को खतरे में डाल दिया है। इसके पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं। पिछले साल आठ हजार से ज्यादा लोग ऐसे ही हादसों का शिकार हो गए थे। आज हम आपको ऐसे ही आंकड़ों के जरिए बताएंगे कि देश में हर साल कितने लोग आगजनी का शिकार होते हैं? किस राज्य में सबसे ज्यादा घटनाएं और मौतें होती हैं? आइए जानते हैं… 

 

पहले पिछले साल का आंकड़ा देख लीजिए

पिछले साल यानी 2021 में आगजनी की 8,491 घटनाएं दर्ज हुईं हैं। ये आंकड़े नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी के हैं। इसके अनुसार, साल 2021 में आगजनी की अलग-अलग घटनाओं में कुल 8,348 लोग जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई। इनमें भी 50 प्रतिशत से ज्यादा मामले रेशिडेंशियल इमारतों और कॉलोनी में हुई है। राहत की बात ये है कि 2020 के मुकाबले इसमें 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। 2020 में 9,329 आगजनी की घटनाएं हुईं थीं। 

 

पिछले पांच साल में 50 हजार से ज्यादा मौतें

आगजनी की घटनाओं के बारे में जानने के लिए हमने सरकारी आंकड़ों को खंगाला। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो यानी NCRB के मुताबिक 2017 से लेकर 2021 तक पांच साल में आग लगने की 55 हजार 353 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें 54 हजार 280 लोगों की मौत हो गई।  

सबसे ज्यादा 4348 आगजनी की घटनाएं रिहायशी इलाकों और इमारतों में हुईं। इसके बाद कॉमर्शियल इमारतों में 274, गाड़ियों में 241 घटनाएं हुईं। राहत की बात है कि साल दर साल आग लगने की घटनाओं और मृतकों की संख्या में गिरावट हो रही है। 

 

कब कितने लोगों की मौत हुई?

वर्ष हादसे मृतक
2021 8,491 8,348
2020 9,329 9,110
2019 11,037 10,915
2018  13,099 12,748
2017 13,397 13,159
कुल 55,353  54,280

        

   

        

        

       

         

      

 

किस राज्य में सबसे ज्यादा आगजनी की घटनाएं? 

राज्य हादसे मृतक
ओडिशा 1248 1248
मध्य प्रदेश 1179   1178
छत्तीसगढ़     702 702
तमिलनाडु     657   694
कर्नाटक 477 495

नोट : आंकड़े 2021 में हुई घटनाओं के हैं। 

                               

                                              

                                                                                        

                                         

                                                   

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here