[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत सुपर 12 राउंड में दक्षिण अफ्रीका से 5 विकेट से हारा.
ग्रुप 2 की अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका टॉप पर पहुंचा है.
भारत के हारने से पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह मुश्किल.
नई दिल्ली. भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में अपनी पहली हार का सामना रविवार, 30 अक्टूबर को किया. पर्थ में एक बेहद करीबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से मात दी. दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल के नायक निस्संदेह डेविड मिलर थे, जिन्होंने शानदार 59 रन बनाकर प्रोटियाज को हार के जबड़े निकालकर से जीत दिलाई. भारत के खिलाफ उन्होंने अपने फिनिशिंग कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. ऐसे में भारत के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने उनकी तुलना भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की.
दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 5.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 24 रन का स्कोर था. एडेन ने कमान संभाली और एडेन मार्करम के साथ साझेदारी बनाई. अंत में उन्होंने अपने हाथ खोले और 18वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन को 2 छक्के जड़े. 19वें और 20वें ओवर में बाउंड्री जड़कर वह टीम को जीत की तरफ ले गए. उनकी इस पारी में शांत और कूल फिनिशिंग स्किल्स को साफ देखा जा सकता था. अजय जडेजा को लगता है कि मिलर ने खेल को खत्म करने से पहले मैच को अंतिम ओवरों तक ले जाने के लिए अपने खेल को विकसित किया है. उन्होंने मिलर के खेल के इस पहलू का श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को दिया.
डेविड मिलर ने 46 गेंदों में 59 रन बनाए. मिलर ने अपनी पारी की शुरुआत सावधानी से की और धीरे-धीरे स्थिति के अनुसार गियर बदलते हुए मैच विजेता बने. उनकी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगे. मिलर के एटिट्यूड से प्रभावित भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने इसकी तुलना एमएस धोनी से की, जिन्होंने ऐसा ही करने और अपने पक्ष के लिए खेल खत्म करने का खाका तैयार किया है.
Australia vs Ireland: ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को हराया, प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची
अजय जडेजा ने क्रिकबज पर कहा, ”डेविड मिलर ने अपने खेल के साथ जो किया है और उसे दूसरे स्तर पर ले गए, वह कोई शॉट जोड़कर या कुछ और जोड़कर नहीं है. वह शांत हो गए हैं और खेल को गहराई तक ले जाकर विपक्ष के गलती करने का इंतजार कर रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने बाकी दुनिया को जो सबक सिखाया है, उसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है.”
जडेजा ने यह भी महसूस किया कि रोहित शर्मा ने अपने पास उपलब्ध सभी संसाधनों का पूरा उपयोग नहीं किया और उन्हें गेंदबाजी के साथ प्रयोग करना चाहिए था. उन्होंने कहा, ”ऐसा लगा कि रोहित शर्मा अपने संसाधनों का अच्छी तरह से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं या वह किसी विशेष गेंदबाज को किसी विशेष स्थिति में इस्तेमाल करने में फंस गए हैं. अर्शदीप सिंह शीर्ष पर तीन ओवर फेंक सकते थे, लेकिन शायद उन्होंने सोचा था कि फिर बैकएंड पर और कौन ख्याल रखेगा. कुछ ऐसे कारक हैं, जो अभी भी सहज नहीं हैं.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajay jadeja, David Miller, Ms dhoni, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 31, 2022, 18:08 IST
[ad_2]
Source link