[ad_1]
हाइलाइट्स
ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के खिलाफ 42 रनों से जीत दर्ज की.
कप्तान ऍरोन फिंच ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में 31वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड (Australia vs Ireland) के बीच खेला गया. इस मैच में कंगारू टीम ने 42 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. वर्ल्ड कप अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2 जीत के बाद अब दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है. इस बीच आयरलैंड की तरफ से बेहतरीन फील्डिंग देखने को मिली है.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम ने आयरलैंड के सामने 180 रनों का लक्ष्य रखा. वहीं, आयरलैंड के बैरी मैकार्थी ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया जिसे देख मैदान में मौजूद लोग हैरान रह गए. 15वें ओवर के दौरान बल्लेबाजी कर रहे ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने गगनचुंबी शॉट खेला, जिसे बाउंड्री पर खड़े मैकार्थी ने ऊंची छलांग लगाकर छक्का जाने से रोक लिया. इस प्रयास पर सभी ने उनकी तारीफ की. आईसीसी ने मैकार्थी के इस प्रयास का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.
ऍरोन फिंच ने खेली बेहतरीन पारी
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ऍरोन फिंच ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी. उन्होंने आयरलैंड के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. उन्होंने 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 44 गेंदो में 63 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के लिए फिंच को प्लेयर ऑफ द मैच से भी नवाजा गया.
क्या अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं पाकिस्तान के स्पीडस्टार? फिटनेस को लेकर किया बड़ा खुलासा
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के सामने आयरलैंड पस्त
मेजबानों की गेंदबाजी के सामने आयरलैंड की टीम ध्वस्त हो गई. 180 रनों का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 137 रनों पर ही सिमट गई. हालांकि, लॉर्कन टकर ने टीम को जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन एक छोर से विकेटों की पतझड़ के कारण टकर टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके. टकर ने 48 गेंदो में 9 चौकों और एक छक्के की मदद से 71 रनों की पारी खेली.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : October 31, 2022, 18:15 IST
[ad_2]
Source link