[ad_1]
फिल्मी दुनिया में हर दिन हर पल कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ…
मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ इन दिनों लगातार विवाद बाद में बनी हुई है। दरअसल, फिल्म के मेकर्स पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की है। साथ ही कई संगठनों ने मेकर्स पर यह भी आरोप लगाया है कि फिल्म में छत्रपति शिवाजी की छवि को सही तरीके से दर्शकों के सामने नहीं दिखाया गया है। ऐसे में संबंधित समुदाय के लोग लगातार फिल्म के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। इतना ही नहीं बीते दिनों फिल्म देखने गए दर्शकों के साथ मारपीट करने तक की घटना भी सामने आई थी। इसी बीच अब पूरे मामले पर फिल्म के मेकर्स ने एक बयान जारी करते हुए हिंसा करने वालों की निंदा की है।
Har Har Mahadev: फिल्म के खिलाफ जारी विरोध पर मेकर्स ने दी सफाई, बयान जारी कर दर्शकों के साथ हिंसा की निंदा की
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने कुछ समय पहले ही अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी एक बिग बजट फिल्म का एलान किया था। फिल्म ‘स्क्री ढीला’ की घोषणा के बाद से ही इस एक्शन एंटरटेनर को लेकर काफी चर्चा बनी हुई थी। हालांकि, बाद में यह खबरें भी सामने आई थीं कि मेकर्स ने इस फिल्म को टाल दिया है। हालांकि, अभी तक इसे लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘हॉस्टल डेज’ के तीसरे सीजन का टीजर जारी हो गया है। यूं तो यह एक कॉमेडी सीरीज है, लेकिन इसके टीजर को देख हर कोई भावुक हो गया है। दरअसल, ‘हॉस्टल डेज’ के तीसरे सीजन के टीजर में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की झलक देखने को मिली है। बता दें कि राजू श्रीवास्तव के निधन को लगभग डेढ़ महीना हो गया है। लेकिन, अब भी फैंस के जहन में उनकी यादें ताजा हैं। यही कारण है कि उनकी आखिरी झलक को देख हर किसी के आंसू झलक उठे हैं।
Raju Srivastava: हॉस्टल डेज 3 के टीजर में दिखी राजू की झलक, कॉमेडियन का मुस्कुराता चेहरा देख भावुक हुए फैंस
Bigg Boss 16: साजिद खान के चोरी के इल्जाम पर भड़के गोरी के बॉयफ्रेंड सनी, सौंदर्या-गौतम पर लगाया यह आरोप
[ad_2]
Source link