Home Breaking News आलिया की बेटी की तस्वीर वायरल और मेकर्स ने बढ़ाया आदिपुरुष का बजट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

आलिया की बेटी की तस्वीर वायरल और मेकर्स ने बढ़ाया आदिपुरुष का बजट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

0
आलिया की बेटी की तस्वीर वायरल और मेकर्स ने बढ़ाया आदिपुरुष का बजट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

[ad_1]

फिल्मी दुनिया में हर दिन हर पल कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ… 

मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ इन दिनों लगातार विवाद बाद में बनी हुई है। दरअसल, फिल्म के मेकर्स पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की है। साथ ही कई संगठनों ने मेकर्स पर यह भी आरोप लगाया है कि फिल्म में छत्रपति शिवाजी की छवि को सही तरीके से दर्शकों के सामने नहीं दिखाया गया है। ऐसे में संबंधित समुदाय के लोग लगातार फिल्म के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। इतना ही नहीं बीते दिनों फिल्म देखने गए दर्शकों के साथ मारपीट करने तक की घटना भी सामने आई थी। इसी बीच अब पूरे मामले पर फिल्म के मेकर्स ने एक बयान जारी करते हुए हिंसा करने वालों की निंदा की है।

Har Har Mahadev: फिल्म के खिलाफ जारी विरोध पर मेकर्स ने दी सफाई, बयान जारी कर दर्शकों के साथ हिंसा की निंदा की

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने कुछ समय पहले ही अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी एक बिग बजट फिल्म का एलान किया था। फिल्म ‘स्क्री ढीला’ की घोषणा के बाद से ही इस एक्शन एंटरटेनर को लेकर काफी चर्चा बनी हुई थी। हालांकि, बाद में यह खबरें भी सामने आई थीं कि मेकर्स ने इस फिल्म को टाल दिया है। हालांकि, अभी तक इसे लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 

Screw Dheela: ‘स्क्रू ढीला’ के लिए टाइगर श्रॉफ ने मांगी इतनी फीस, सुनते ही करण जौहर ने लिया बड़ा फैसला

अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘हॉस्टल डेज’ के तीसरे सीजन का टीजर जारी हो गया है। यूं तो यह एक कॉमेडी सीरीज है, लेकिन इसके टीजर को देख हर कोई भावुक हो गया है। दरअसल, ‘हॉस्टल डेज’ के तीसरे सीजन के टीजर में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की झलक देखने को मिली है। बता दें कि राजू श्रीवास्तव के निधन को लगभग डेढ़ महीना हो गया है। लेकिन, अब भी फैंस के जहन में उनकी यादें ताजा हैं। यही कारण है कि उनकी आखिरी झलक को देख हर किसी के आंसू झलक उठे हैं।

Raju Srivastava: हॉस्टल डेज 3 के टीजर में दिखी राजू की झलक, कॉमेडियन का मुस्कुराता चेहरा देख भावुक हुए फैंस

हरियाणा की शकीरा कही जाने वाली गोरी नागौरी इन दिनों ‘बिग बॉस 16’ में नजर आ रही हैं। शो में आए दिन कंटेस्टेंट के बीच जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। वहीं, गोरी नागौरी अपने दोस्तों को छोड़ अकेले खेलना का प्रयास कर रही हैं। गोरी की साजिद खान, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे के साथ अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही थी, लेकिन अब वह गौतम विज और सौंदर्या शर्मा के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, हाल ही में साजिद खान ने गोरी पर चोरी का आरोप लगाया और अपशब्द भी कहे। अब इस पर गोरी के बॉयफ्रेंड सनी चौधरी का बयान सामने आया है।

 

Bigg Boss 16: साजिद खान के चोरी के इल्जाम पर भड़के गोरी के बॉयफ्रेंड सनी, सौंदर्या-गौतम पर लगाया यह आरोप

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here