[ad_1]
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक गुड न्यूज सामने आई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी माता-पिता बन गए हैं। हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री बिपाशा बसु ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा 46 साल की उम्र में मां बनी हैं। बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सिनेमा जगत के पावर कपल हैं और अब फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- Shahrukh Khan: कस्टम ने शाहरुख को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका, सात लाख का जुर्माना भी लगाया, जानें पूरा मामला
यह भी पढ़ें:- 18 Years Of Veer Zaara: 18 बरस की हुई शाहरुख और प्रीति की ‘वीर जारा’, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अप्रैल 2016 में शादी की थी। दोनों पहली बार अपनी फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे, जहां से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। दोनों ने 2015 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और एक साल बाद ही शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की जोड़ी को फैंस भी पसंद करते हैं और अब वह शादी के छह साल बाद माता-पिता बन गए हैं।
[ad_2]
Source link