[ad_1]

केजरीवाल की 10 गारंटी
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने 10 गारंटी देकर हर तबके को साधने का प्रयास किया। इनमें से आधे से ज्यादा गारंटी को गरीब व मध्यम वर्ग परिवार को ध्यान में रखकर तैयार किया है। दिल्ली में दो लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी वाले हैं, जो पंजीकरण के लिए परेशान हैं। हजारों की संख्या में कच्चे कर्मचारी काम कर रहे हैं जो पक्का होने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं गरीब व मध्यम वर्ग के बच्चे निगम के स्कूलों में पढ़ रहे हैं व इनके अस्पताल में उपचार के लिए जाते हैं। इन्हें ध्यान में रखकर गारंटी में शामिल किया गया।
[ad_2]
Source link