Home Sports T20 World Cup Final: बाबर आजम फाइनल में भी ढेर, वर्ल्ड कप में नहीं लगा सके एक भी छक्का

T20 World Cup Final: बाबर आजम फाइनल में भी ढेर, वर्ल्ड कप में नहीं लगा सके एक भी छक्का

0
T20 World Cup Final: बाबर आजम फाइनल में भी ढेर, वर्ल्ड कप में नहीं लगा सके एक भी छक्का

[ad_1]

हाइलाइट्स

बाबर और रिजवान दोनों एक-एक अर्धशतक ही जड़ सके
मोहम्मद रिजवान भी फाइनल में बड़ा स्कोर नहीं बना सके

नई दिल्ली. बाबर आजम (Babar Azam) ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक 303 रन बनाए थे. ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि वे टूर्नामेंट के 8वें सीजन में भी (T20 World Cup 2022) कमाल दिखाएंगे, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके. फाइनल में वे (T20 World Cup Final) 32 रन बनाकर आउट हुए. टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 137 रन बनाए हैं. शान मसूद ने सबसे अधिक 38 रन बनाए हैं. कप्तान बाबर पूरे टूर्नामेंट में एक भी छक्के नहीं लगा सके. इस कारण पाकिस्तान की टीम को सुपर-12 में 5 में से 3 ही मैच जीत सकी थी. हालांकि टीम ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर खिताबी दौर में प्रवेश किया था.

लेग स्पिनर आदिल राशिद ने बाबर आजम को आउट किया. टी20 क्रिकेट में उन्होंने बाबर को चौथी बार आउट किया. बाबर ने फाइनल में 28 गेंद का सामना किया. 114 की स्ट्राइक रेट से 32 रन बनाए. 2 चौके जड़े. पूरे टी20 वर्ल्ड कप की बात करें, तो बाबर ने 7 पारियों में 18 की औसत से 124 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 93 का रहा, जो बेहद खराब रहा. एक अर्धशतक लगाया. उन्होंने 13 चौके जरूर लगाए, लेकिन एक भी छक्का नहीं लगा सके. सैम करेन ने 3 जबकि आदिल राशिद और क्रिस जॉर्डन ने फाइनल में 2-2 विकेट झटके.

रिजवान भी हुए आउट
फाइनल में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. मोहम्मद रिजवान और बाबर ने पहले विकेट के लिए 29 रन जोड़े. रिजवान 14 गेंद पर 15 रन बनाकर आदिल राशिद की गेंद पर बोल्ड हो गए. एक छक्का लगाया. मोहम्मद हारिस 8 और इफ्तिखार अहमद 6 गेंद पर खाता तक नहीं खोल सके. रिजवान भी पूरे टूर्नामेंट में एक ही अर्धशतक लगा सके.उन्होंने 25 की औसत से 175 रन बनाए.

PAK vs ENG Final LIVE Score: पाकिस्तान के 4 विकेट गिरे, मसूद-शादाब की जोड़ी का पलटवार

पाकिस्तान की नजर 1992 का कारनामा दोहराने की है. इसी मैदान पर उसने 30 साल इंग्लैंड को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हराया था. हालांकि इंग्लिश टीम का रिकॉर्ड पिछले कुछ समय से आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छा रहा है. 2019 का वनडे वर्ल्ड कप उसी ने जीता है. फाइनल में उसने सुपर ओवर टाई होने के बाद न्यूजीलैंड को बाउंड्री काउंट नियम से हराया था.

Tags: Babar Azam, England, Pakistan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here