[ad_1]
हाइलाइट्स
स्टोक्स ने फाइनल मुकाबले की पहली ही गेंद फेंकी नो बॉल
फ्री हिट का फायदा उठाने में नाकामयाब रहे रिजवान
मेलबर्न में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही है पाकिस्तान
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है. इंग्लिश टीम द्वारा मिले निमंत्रण को स्वीकार करते हुए पाकिस्तान के लिए पारी का आगाज करने मैदान में कप्तान बाबर आजम के साथ मोहम्मद रिजवान आए. इंग्लैंड के लिए खिताबी जंग में पहला ओवर अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने डाला.
स्टोक्स के इस ओवर की पहली ही गेंद को अंपायर ने नो बॉल करार दिया. इसके बाद उनकी अगली गेंद वाइड रही. जिसकी वजह से नो बॉल पर फ्री हिट जारी रहा. लेकिन स्टोक्स ने टीम को ज्यादा क्षति नहीं होने दी, और अगली गेंद को शानदार तरीके से बाउंसर डाला. इस गेंद को रिजवान समझने में बिल्कुल नाकामयाब रहे, और गेंद टप्पा खाने के बाद सीधे उनके हेलमेट से जाकर टकराई. इस बीच विपक्षी बल्लेबाज कोई भी रन लेने में नाकामयाब रहे.
फाइनल मुकाबले में मोहम्मद रिजवान कुछ खास करिश्मा दिखाने में नाकामयाब रहे, और 14 गेंद में 107.14 की स्ट्राइक रेट से 15 रन बनाकर सैम करन की गेंद पर बोल्ड हुए. फाइनल मुकाबले में उनके बल्ले से एक छक्का निकला.
बात करें पाकिस्तान के प्रदर्शन के बारे में तो मेलबर्न में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई है. टीम ने 50 रन के अंदर ही दो बड़े विकेट गंवा दिए हैं. टीम का स्कोर नौ ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 60 रन है.
टीम के लिए मौजूदा समय में कैप्टन बाबर आजम (28) और शान मसूद (5) क्रीज पर मौजूद हैं. टीम के लिए आउट होने वाले खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान (15) और मोहम्मद हारिस (8) हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ben stokes, Mohammad Rizwan, Pakistan vs England, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 13, 2022, 14:35 IST
[ad_2]
Source link