[ad_1]
नई दिल्ली. इंग्लैंड को टी20 का वर्ल्ड चैम्पियन बनाने वाले बेन स्टोक्स की कामयाबी की कहानी इतनी भी सीधी और सरल नहीं है. बात 2016 की है और वेस्टइंडीज की टीम ने बेन स्टोक्स के हाथ से ही टी-20 वर्ल्ड कप छीन लिया था. कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान में खेले गए उस फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन बनाने थे. वेस्ट इंडीज़ के छह विकेट गिर चुके थे. मॉर्लन सैमुअल्स को छोड़कर सभी टॉप बल्लेबाज आउट हो चुके थे.
इंग्लैंड का पलड़ा भारी माना जा रहा था. तब इंग्लैंड के कप्तान रहे ऑयन मोर्गन ने आखिरी ओवर डालने की जिम्मेदारी बेन स्टोक्स को दी थी. वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रैथवेट ने स्टोक्स के ओवर की पहली चार गेंदों पर 4 छक्के जड़कर वर्ल्ड कप अपनी टीम की झोली में डाल दिया.
तब हार के बाद आंसुओं में डूब गए थे बेन स्टोक्स
2016 की हार से आंसुओं में डूबे स्टोक्स पिच पर सिर पकड़ कर बैठ गए. उनकी उस तस्वीर को लोग फाइनल के दिन सोशल मीडिया पर बार-बार शेयर करते रहे. कई लोगों ने तब उन्हें इंग्लैंड की हार का सबसे बड़ा गुनहगार करार दिया था. इसीलिए 2016 वर्ल्ड कप की हार का गम, खिताब हाथ से फिसलने का दुख और चार गेंदों की नाकामी को उन्होंने ईडन गार्डंस मैदान छोड़ते वक्त ही पीछे छोड़ दिया. स्टोक्स् ने पहले 2019 में वनडे वर्ल्ड कप और इस बार टी20 वर्ल्ड अपनी टीम की झोली में डालकर उस हार के बोझ को उतार फेंका
बटलर ने कहा- स्टोक्स महान बनने की राह पर
मैच के बाद बटलर से जब पूछा गया कि क्या स्टोक्स इंग्लैंड के अब तक के सबसे महान क्रिकेटर बनने की राह पर हैं?, तो उन्होंने कहा, “हां, वह निश्चित रूप से इस पर जब भी चर्चा होगी, उनका नाम भी आएगा.’’ बटलर ने कहा, “वह (स्टोक्स) हमेशा सबसे बड़े क्षणों में टीम के साथ खड़े होते है. वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो खुद जिम्मेदारी लेते हैं और दबाव झेलकर प्रदर्शन करते हैं. जब वह क्रीज पर होते हैं तो आपके पास जीत का अच्छा मौका होता है.” कप्तान ने स्टोक्स के प्रति आभार की भावना के साथ कहा, “हां, बस उस पर काफी गर्व है, मुझे खुशी है कि वह डटे रहे और एक बार फिर से उन्होंने टीम को सफलता दिलाई.”
वर्ल्ड चैम्पियन खिलाड़ी बेन स्टोक्स. AP
2019 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के सामने बन गए दीवार
वहां से आगे बढ़कर बेन स्टोक्स 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ दीवार बनकर खड़े हो गए. उन्हाेंने नाबाद 84 रन की पारी खेलकर मैच टाई कराया. इसके बाद सुपर ओवर भी टाई रहा तो मैच का फैसला स्टोक्स के लगाए चौके-छक्कों की वजह से ही इंग्लैंड के पक्ष में गया.
VIDEO: ‘जॉस द बॉस’ को आउट कर रऊफ ने मचाई खलबली, पाकिस्तानी टीम में फूंक दी जान
मेलबर्न की तेज पिच पर आदिल राशिद की घूमती गेंदों का कमाल, देखें VIDEO, कैसे फंसे बाबर आजम
आयरलैंड से हार और फिर जीत की पटकथाएं
बेन स्टोक्स (नाबाद 52 रन) ने टूर्नामेंट की शुरुआत में आयरलैंड के हाथों मिली इंग्लैंड की हार को याद करते हुए कहा, “हम टूर्नामेंट में बोझ लेकर आगे नहीं जा सकते. अच्छी टीमें पुरानी नाकामी भुलाकर नई चुनौतियों की तरफ बढ़ती हैं.” बारिश से भीगे मैच में ये ऐसा उलटफेर था जिसके बाद इंग्लैंड टीम के पतन की कहानियां लिख दी गईं.
बेन स्टोक्स के खेल की तारीफ जॉस बटलर ने की है. (ENG Cricket Twitter Page)
प्लेयर ऑफ द मैच कुरैन बने, लेकिन दिल स्टोक्स ने जीता
आयरलैंड के खिलाफ 5 रन से करारी हार झेलने वाली इंग्लैंड टीम ने 26 अक्टूबर के उस मैच के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका, भारत और आखिर में रविवार को मेलबर्न के मैदान पर पाकिस्तान को पीटकर वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया. पाकिस्तान पर जीत के बाद वर्ल्ड कप कप्तान जॉस बटलर को थमाया गया.
फाइनल में मैन ऑफ द मैच सैम कुरैन चुने गए लेकिन तमाम लोगों ने मैच का सबसे बड़ा हीरो बेन स्टोक्स को माना. सैम करन ने भी कहा, “बेन स्टोक्स ने जैसा खेल दिखाया.. उसके बाद मुझे नहीं लगता कि मुझे मैन ऑफ द मैच मिलना चाहिए था.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ben stokes, England vs Pakistan, Jos Buttler, Melbourne Cricket Ground, T20 World Cup
FIRST PUBLISHED : November 13, 2022, 23:04 IST
[ad_2]
Source link