[ad_1]
नई दिल्ली. इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टीम की टी20 विश्व कप जीत के बाद कहा कि बेन स्टोक्स निश्चित रूप से इंग्लैंड के सबसे महान क्रिकेटर बनने की ओर अग्रसर हैं. बटलर ने कहा कि स्टोक्स टीम के ‘सबसे बड़े क्षणों में बहुमूल्य योगदान देते हैं. ऑलराउंडर स्टोक्स ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 84 रनों की पारी खेलकर टीम को विश्व चैम्पियन बनाया था.
बेन स्टोक्स ने रविवार को अपनी पारी की शुरुआत में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष किया, लेकिन आखिर तक क्रीज पर डटे रहे और नाबाद 52 रनों की पारी खेल कर इंग्लैंड को दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने में मदद की. मैच के बाद बटलर से जब पूछा गया कि क्या स्टोक्स इंग्लैंड के अब तक के सबसे महान क्रिकेटर बनने की राह पर हैं? तो उन्होंने कहा, ‘‘ हां, वह निश्चित रूप से इस पर जब भी चर्चा होगी, उनका नाम भी आएगा.’’
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने तलाक के खबरों के बीच दी बड़ी खुशखबरी
बटलर ने कहा, ‘‘स्टोक्स हमेशा सबसे बड़े क्षणों में टीम के साथ खड़े होते है. वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो खुद जिम्मेदारी लेते हैं और दबाव झेलकर प्रदर्शन करते हैं. जब वह क्रीज पर होते हैं तो आपके पास जीत का अच्छा मौका होता है.’’ कप्तान ने स्टोक्स के प्रति आभार की भावना के साथ कहा, ‘‘हाँ, बस उस पर काफी गर्व है, मुझे खुशी है कि वह डटे रहे और एक बार फिर से उन्होंने टीम को सफलता दिलाई.’’
बटलर लगभग साढ़े चार महीने पहले टीम के कप्तान बने है और उन्होंने टी20 वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद कहा कि इसी खुशी से बाहर निकलने में उन्हें समय लगेगा. उन्होंने कहा, ‘‘इसकी खुमारी से बाहर निकलने में समय लगेगा. यह 2019 वर्ल्ड कप जीत से अलग तरह का एहसास है. मैं बस इतना ही कह सकता हूँ…बस खुशी हुई.’’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ben stokes, England, England vs Pakistan, Jos Buttler, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 13, 2022, 22:50 IST
[ad_2]
Source link