[ad_1]

सीएम योगी
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 मिनट के संबोधन में उनका फोकस प्रदेश में सुरक्षित माहौल और विकास पर रहा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। व्यापारियों-उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में निवेश कीजिए, उनके कारोबार और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार लेगी। 12 फरवरी को ग्लोबल इनवेस्टर समिट में आप सभी आमंत्रित हैं, निवेश और रोजगार की पहली शर्त सुरक्षा की होती है, जिसे डबल इंजन की सरकार ने करके दिखाया है।
मेरठ में भामाशाह पार्क में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में आतंकवाद-उग्रवाद कम हुआ है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था दंगा मुक्त, कर्फ्यू मुक्त हुई है। पहले गुंडे-माफिया बहन-बेटियों का स्कूल जाना बंद करा देते थे। वे बाजार में नहीं निकल पाती थीं। व्यापारियों को गुंडा टैक्स देना होता था। कोई निवेश नहीं करना चाहता था, जिसने निवेश किया उसको प्रदेश छोड़कर भागना पड़ता था। आज आप देख रहे होंगे ये गुंडे-माफिया-अपराधी गुंडा टैक्स नहीं वसूल सकते हैं। किसी सत्ता में ठेके में दखलअंदाजी नहीं कर सकते हैं। किसी बहन-बेटी की इज्जत से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।
[ad_2]
Source link