[ad_1]

विराट कोहली
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में हार के बाद भारतीय टीम की खासी आलोचना हुई थी, लेकिन विराट कोहली के लिए यह विश्व कप शानदार रहा था। कोहली टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इस टूर्नामेंट में भारत के पहले ही मैच में विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ कमाल की पारी खेली थी। इस मैच में भारतीय टीम को चार विकेट बहुत जल्दी गिर गए थे। इसके बाद भारत की हार लगभग तय हो चुकी थी, लेकिन कोहली ने हार्दिक के सात शतकीय साझेदारी कर भारत की वापसी कराई।
इसके बाद हार्दिक बड़े शॉट नहीं खेल पा रहे थे तो कोहली ने मैच फिनिश भी किया। इस दौरान उन्होंने दबाव भरे हालात में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर मैच पाकिस्तान से छीन लिया था। भारत को जीत के लिए आखिरी आठ गेंदों में 28 रनों की जरूरत थी और कोहली ने रऊफ की दो गेदों पर दो छक्के लगाकर पाकिस्तान से मैच छीन लिया था।
[ad_2]
Source link