Home Sports चेतन शर्मा ने चयनकर्ता पद के लिए फिर किया आवेदन, क्या दोबारा बनेंगे चीफ सेलेक्टर?

चेतन शर्मा ने चयनकर्ता पद के लिए फिर किया आवेदन, क्या दोबारा बनेंगे चीफ सेलेक्टर?

0
चेतन शर्मा ने चयनकर्ता पद के लिए फिर किया आवेदन, क्या दोबारा बनेंगे चीफ सेलेक्टर?

[ad_1]

हाइलाइट्स

चेतन शर्मा ने फिर चयनकर्ता पद के लिए किया आवेदन
चेतन शर्मा को पहले बीसीसीआई कर चुका है बर्खास्त

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में हार के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने चेतन शर्मा (Chetan Sharma) की अध्यक्षता वाली पैनल को हटा दिया था. बीसीसीआई ने रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे थे. एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा और हरविंदर सिंह ने एक बार फिर इस पोस्ट के लिए आवेदन दिया है. बता दें कि चेतन शर्मा के अप्रभावी फैसलों के कारण उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

आवेदन करने के लिए 28 नवंबर तक की तिथि निर्धारित की गई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार चेतन शर्मा और हरविंदर सिंह को मिलाकर कुल 60 नए आवेदन आए हैं. वही अनुभवी स्पिनर सुनील जोशी और पूर्व तेज गेंदबाज देवासीश मोहंती जो इस इस समिति का हिस्सा थे. उन्होंने इसके लिए दोबारा आवेदन नहीं किया है.

T20 WC में विराट कोहली के ‘उन दो छक्कों’ पर पाकिस्तानी गेंदबाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बुरा लगता, अगर…

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष एस शरथ ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है. इन सूची में वेंकटेश प्रसाद, डोडा  गणेश, मनिंदर सिंह, निखिल चोपड़ा, अतुल वासन, रीतिंदर सिंह सोढ़ी, नयन मोंगिया, एसएस दास, सलिल अंकोला, समीर दिघे, अजय रात्रा, ज्ञानेंद्र पांडे, जैकब मार्टिन, सुब्रतो बनर्जी और इकबाल सिद्दीकी शामिल हैं.

PAK vs ENG Test Live Streaming: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टेस्ट क्या समय पर शुरू हो पाएगा? जानें इंडिया में कब और कहां देख सकते हैं लाइव

चेतन शर्मा के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. भारत को 2021 और 2022 के टी20 विश्व कप से बाहर होना पड़ा. वही भारतीय टीम एशिया कप 2022 के सुपर 4 मुकाबले में हार गई थी. भारत पिछले साल जून में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी बाहर हो गया था. इन आंकड़ो को देखते हुए बीसीसीआई ने 18 नवंबर को चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति को बर्खास्त कर दिया था.

Tags: BCCI, Chetan Sharma, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here