[ad_1]
हाइलाइट्स
चेतन शर्मा ने फिर चयनकर्ता पद के लिए किया आवेदन
चेतन शर्मा को पहले बीसीसीआई कर चुका है बर्खास्त
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में हार के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने चेतन शर्मा (Chetan Sharma) की अध्यक्षता वाली पैनल को हटा दिया था. बीसीसीआई ने रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे थे. एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा और हरविंदर सिंह ने एक बार फिर इस पोस्ट के लिए आवेदन दिया है. बता दें कि चेतन शर्मा के अप्रभावी फैसलों के कारण उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.
आवेदन करने के लिए 28 नवंबर तक की तिथि निर्धारित की गई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार चेतन शर्मा और हरविंदर सिंह को मिलाकर कुल 60 नए आवेदन आए हैं. वही अनुभवी स्पिनर सुनील जोशी और पूर्व तेज गेंदबाज देवासीश मोहंती जो इस इस समिति का हिस्सा थे. उन्होंने इसके लिए दोबारा आवेदन नहीं किया है.
T20 WC में विराट कोहली के ‘उन दो छक्कों’ पर पाकिस्तानी गेंदबाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बुरा लगता, अगर…
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष एस शरथ ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है. इन सूची में वेंकटेश प्रसाद, डोडा गणेश, मनिंदर सिंह, निखिल चोपड़ा, अतुल वासन, रीतिंदर सिंह सोढ़ी, नयन मोंगिया, एसएस दास, सलिल अंकोला, समीर दिघे, अजय रात्रा, ज्ञानेंद्र पांडे, जैकब मार्टिन, सुब्रतो बनर्जी और इकबाल सिद्दीकी शामिल हैं.
चेतन शर्मा के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. भारत को 2021 और 2022 के टी20 विश्व कप से बाहर होना पड़ा. वही भारतीय टीम एशिया कप 2022 के सुपर 4 मुकाबले में हार गई थी. भारत पिछले साल जून में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी बाहर हो गया था. इन आंकड़ो को देखते हुए बीसीसीआई ने 18 नवंबर को चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति को बर्खास्त कर दिया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BCCI, Chetan Sharma, Team india
FIRST PUBLISHED : December 01, 2022, 09:30 IST
[ad_2]
Source link