[ad_1]
Ishan Kishan ODI Double Century: आक्रामक बल्लेबाजी करके बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन की अविश्वसनीय कहानी के कई पहलू हैं. हालांकि ईशान किशन को इस फॉर्मेट में तिहरा शतक बनाने के सुनहरे अवसर से चूकने का दुख है. 24 वर्षीय ईशान ने अपने 10वें वनडे मैच में ही इतिहास रच डाला और बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए 131 गेंद की पारी में 24 चौके और 10 छक्के की मदद से 210 रन बनाकर बांग्लादेश के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं. ईशान ने अपना दोहरा शतक महज 126 गेंद में पूरा किया था. इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2015 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 138
गेंद में दोहरा शतक जड़ा था. रांची से ताल्लुक रखने वाले बाएं हाथ के बैटर दोहरा शतक बनाने वाला चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तीन बार यह कारनामा कर चुके हैं. मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग भी एक-एक बार दोहरा शतक लगा चुके हैं. सच कहा जाए तो ईशान किशन की किस्मत रोहित शर्मा के चोटिल होने की वजह से मिली.
[ad_2]
Source link