Home Breaking News ‘हिंदू कभी मरे ही नहीं, यह साबित करो’, रिसर्च वाले सवाल पर भड़के विवेक अग्निहोत्री

‘हिंदू कभी मरे ही नहीं, यह साबित करो’, रिसर्च वाले सवाल पर भड़के विवेक अग्निहोत्री

0
‘हिंदू कभी मरे ही नहीं, यह साबित करो’, रिसर्च वाले सवाल पर भड़के विवेक अग्निहोत्री

[ad_1]

विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्म से ज्यादा अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में हैं। वह आए दिन किसी न किसी पर निशाना साधते हुए नजर आते हैं। इस बार वह फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप से भिड़ गए हैं। विवेक अग्निहोत्री और अनुराग कश्यप के बीच बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। यह बहस बीते मंगलवार (13 दिसंबर) को एक ट्वीट से शुरू हुई थी, जब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप के विचारों पर असहमति जताई थी। इसके बाद अनुराग ने भी विवेक की रिसर्च पर सवाल उठाए। अब एक बार फिर विवेक ने अनुराग के इस ट्वीट का जवाब दिया है।

विवेक अग्निहोत्री ने दिया जवाब

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप के सवालों का जवाब व्यंग करते हुए दिया है। विवेक ने ट्वीट किया, ‘भोलेनाथ, आप लगे हाथ साबित कर ही दो कि ‘कश्मीर फाइल्स’ का चार साल का रिसर्च सब झूठ था। गिरिजा टिक्कू, बीके गंजू, एयरफोर्स किलिंग, नदीमर्ग सब झूठ था। 700 पंडितों के वीडियो सब झूठ थे। हिंदू कभी मरे ही नहीं। आप साबित कर दो, दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी।

 

यह भी पढ़ें: Meghana Raj: प्रेग्नेंसी के दौरान हो गई थी पति चिरंजीवी की मौत, लोगों के ताने सुनकर हंसने से डरती थीं मेघना

पैन इंडिया फिल्म इंडस्ट्री के लिए खतरा

दरअसल, फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘पूरे देश में हर कोई पैन इंडिया फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा है। इसकी सफलता केवल 10 प्रतिशत ही होगी। फिल्मों की पैन इंडिया छवि इंडस्ट्री के लिए नुकसानदायक है, क्योंकि ऐसे में बहुत सारे निर्देशक और एक्टर अपनी फिल्म को कहने भर के लिए पैन इंडिया बताएंगे, जबकि सभी फिल्मों में ‘कांतारा’ जैसी क्षमता नहीं होगी। इनमें से कुछ ही फिल्में होंगी, जो सुपरहिट होंगी और बाकी फिल्में दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाएंगी। हालांकि, सच यही है कि ‘कांतारा’ और ‘पुष्पा’ जैसी फिल्में ही हमें अपनी कहानियां कहने की हिम्मत देती हैं।

यह भी पढ़ें: Strange World: डिज्नी हॉटस्टार का दर्शकों को खास गिफ्ट, इस तारीख से ओटीटी पर देखी जा सकेगी स्ट्रेंज वर्ल्ड

विवेक-अनुराग की जुबानी जंग

विवेक ने अनुराग के इंटरव्यू की खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया था। उन्होंने लिखा था, ‘बॉलीवुड के इकलौते मीलॉर्ड के विचारों से मैं पूरी तरह से असहमत हूं। क्या आप सहमत हैं?’ इस पर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए। कई लोगों ने विवेक को ट्रोल किया तो कुछ लोगों ने विवेक का समर्थन किया। वहीं, इस पर अनुराग ने भी विवेक को करारा जवाब देते हुए ट्वीट किया, ‘सर आपकी गलती नहीं है। आपकी फिल्मों की रिसर्च भी ऐसी ही होती है, जैसे आपका मेरी बातचीत पर ट्वीट है। आपका और आपकी मीडिया का भी वही हाल है। कोई नहीं, अगली बार थोड़ा गंभीरता के साथ रिसर्च कर लेना।’

यह भी पढ़ें: Vivek Oberoi: सुशांत… डिप्रेशन… विवेक ओबेरॉय ने यूं बयां किया दर्द, ऐश्वर्या से अफेयर पर कह दी ऐसी बात



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here