[ad_1]
Shraddha murder case | A few bone samples matched the DNA of Shraddha’s father, clarifying that they belonged to Shraddha. They were collected by Delhi Police from the jungles of Mehrauli and Gurugram: Sources
— ANI (@ANI) December 15, 2022
जानकारी के अनुसार, पुलिस के द्वारा जमा किए एग्जाबिट की शुरुआती जांच में श्रद्धा के कत्ल की पुष्टि हुई थी। आपको बता दें कि दिल्ली के महरौली में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर ही जंगलों से हड्डियां बरामद की थीं। पुलिस श्रद्धा के सिर व धड़ को अभी तक बरामद नहीं कर पाई है।
आफताब के निशानदेही पर छतरपुर और महरौली के जंगल से 13 से ज्यादा हड्डियां बरामद हुई हैं। छतरपुर के जंगल से बरामद जबड़ा और 100 फुटा रोड से बरामद शरीर के टुकड़े को पुलिस ने जांच के लिए CFSL लैब भेजा था। इसके साथ ही डीएनए टेस्ट के लिए पिता का सैंपल लेकर मिलान के लिए भेजा था।
पुलिस शरीर के टुकड़े बरामद करने के लिए इस्तेमाल किए गए औजार अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। हालांकि, पुलिस ने रसोई से पांच चाकू बरामद किए हैं। इनसे आरोपी ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने में इस्तेमाल किया था।
आपको बता दें कि 18 मई को आफताब और श्रद्धा के बीच झगड़ा हुआ था। आफताब ने एक हाथ से श्रद्धा का मुंह दबाया। जब श्रद्धा चिल्लाने लगी तो आरोपी ने दूसरे हाथ से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बाथरूम में रखा।
[ad_2]
Source link