Home Sports IND vs BAN: बांग्लादेश दौरे से बिना मैच खेले ही भारत लौटेगा ये खिलाड़ी! सालों बाद टीम इंडिया में मिली थी जगह

IND vs BAN: बांग्लादेश दौरे से बिना मैच खेले ही भारत लौटेगा ये खिलाड़ी! सालों बाद टीम इंडिया में मिली थी जगह

0
IND vs BAN: बांग्लादेश दौरे से बिना मैच खेले ही भारत लौटेगा ये खिलाड़ी! सालों बाद टीम इंडिया में मिली थी जगह

[ad_1]

India vs Bangladesh 2nd Test Match: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 22 दिसंबर से मीरपुर में खेलने उतरेगी. इस मैच में भी टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में रहने वाली है. लेकिन इस मैच में एक ऐसे खिलाड़ी का खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है जो पहले मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन सका था. ये खिलाड़ी 12 सालों के बाद भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया है. 

दूसरे टेस्ट में इस खिलाड़ी का खेलना मुश्किल 

कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने पहले टेस्ट मैच में बतौर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और उमेश यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया था. ये दोनों ही खिलाड़ी इस मैच में काफी सफल भी रहे, ऐसे में 31 साल के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) का दूसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है. आपको बता दें कि जयदेव उनादकट पहले टेस्ट के दौरान वीजा ना मिलने की वजह से बांग्लादेश देरी से पहुंचे थे, जिसके चलते वह सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे. 

12 साल पहले खेला था भारत के लिए आखिरी मैच 

जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) ने टीम इंडिया के लिए अपना एकमात्र टेस्ट 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेला था. उन्होंने भारत के लिए सात वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं. वह हाल ही में समाप्त हुई विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, जिसमें 10 मैचों में 19 विकेट लिए थे. उन्हें इस शानदार खेल के बाद ही टीम इंडिया में शामिल किया गया है. वहीं, जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) ने अपने 96 मैचों के करियर में 353 विकेट लिए हैं

दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड 

केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट. 

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here