Home Sports बल्‍ला थामकर फिर मैदान में उतरेंगे रॉबिन उथप्‍पा…हाथ लगी बड़ी डील…ये साथी बैट्समैन भी टीम में शामिल

बल्‍ला थामकर फिर मैदान में उतरेंगे रॉबिन उथप्‍पा…हाथ लगी बड़ी डील…ये साथी बैट्समैन भी टीम में शामिल

0
बल्‍ला थामकर फिर मैदान में उतरेंगे रॉबिन उथप्‍पा…हाथ लगी बड़ी डील…ये साथी बैट्समैन भी टीम में शामिल

[ad_1]

नई दिल्‍ली: भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बैट्समैन रॉबिन उथप्‍पा (Robin Uthappa) और पावर हिटर यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) के लिए सोमवार को एक अच्‍छी खबर आई. दोनों पूर्व क्रिकेटर्स को एक बार फिर बल्‍ला थामकर मैदान पर चौके छक्‍के लगाने का मौका मिला है. दुबई की इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20 2023) ने उथप्‍पा और यूसुफ को अपनी टीम के साथ जोड़ लिया है. यह दोनों भारतीय धुरंधर इस टी20 लीग में दुबई कैपिटल्‍स (Dubai Capitals) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.

जनवरी में इंटरनेशनल लीग टी20 का पहला सीजन खेला जाना है. ऐसे में भारत के दो बड़े क्रिकेटर्स का जुड़ना इस लीग के लिए भी बड़ी उपलब्धि है. रॉबिन उथप्‍पा ने इसी साल अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा की थी. साल 2006 कें भारत के लिए डेब्‍यू करने वाले उथप्‍पा अगले ही साल हुए टी20 विश्‍व कप में भारत की विजेता टीम का हिस्‍सा भी थे.

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे रॉबिन 37 साल के हैं. ऐसे में वो कुछ और साल विदेशी लीग में खेलकर प्रतिस्‍पर्धी क्रिकेट में सक्रिय रह सकते हैं. बीसीसीआई अपने क्रिकेटर्स को विदेशी लीग में खेलने की इजाजत नहीं देता है. यही वजह है कि रॉबिन ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लेकर विदेशों में खेलने का मन बनाया है.
” isDesktop=”true” id=”5084561″ >

उधर, यूसुफ पठान को भी अब आईपीएल में मौके नहीं दिए जाते हैं. ऐसे में भारत के लिए 57 वनडे और 22 टी20 अंतरराष्‍ट्रीय खेल चुके सीनियर पठान अब दुबई कैपिटल्‍स के लिए खेलकर 40 साल की उम्र में भी प्रतिस्‍पर्धी क्रिकेट में सक्रिय रह सकते हैं.

Tags: IPL 2023, Robin uthappa, Yusuf pathan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here