Home Sports डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे या नहीं? उनके करीबी ने किया साफ

डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे या नहीं? उनके करीबी ने किया साफ

0
डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे या नहीं? उनके करीबी ने किया साफ

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर आउट ऑफ फॉर्म चल रहे
वॉर्नर के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की अटकलें लगाई जा रही हैं

मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का फॉर्म बीते कुछ वक्त से गड़बड़ाया हुआ है. इस बीच, कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने तक की सलाह दे डाली. लेकिन, उनके एजेंट ने साफ कर दिया है कि वॉर्नर अभी संन्यास नहीं लेंगे. वॉर्नर के एजेंट ने कहा कि फिलहाल, वॉर्नर की टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने की कोई योजना नहीं है.

ब्रिस्बेन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट मैच की पहली पारी में वॉर्नर बिना खाता खोले आउट हो गए थे. जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 3 रन बनाए. इस टेस्ट से पहले उन्होंने मौजूदा सत्र की चार पारियों में 5, 48, 21 और 28 का स्कोर बनाया था. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक जनवरी 2020 में बनाया था.

वॉर्नर के एजेंट जेम्स एर्स्किन ने कहा कि वह इस बात को नहीं मानते की यह सलामी बल्लेबाज सिडनी में प्रोटियाज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के समापन पर टेस्ट क्रिकेट छोड़ देगा.सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने एर्स्किन के हवाले से कहा ‘नहीं, यह उनका आखिरी टेस्ट नहीं होगा, मुझे नहीं लगता. अगर ऐसा है तो यह मेरे लिए खबर है.’ एर्स्किन ने कहा कि वार्नर की नजरें अगले साल भारत दौरे और इंग्लैंड में एशेज खेली जाने वाली एशेज श्रृंखला पर है.

IPL Auction 2023: कौन खिलाड़ी सबसे महंगा बिका, किस पर नहीं लगाया किसी ने दांव…

टीम इंडिया का धुरंधर बिना टेस्ट खेले ना ले ले संन्यास, अब टीम में जगह मिलना मुश्किल!

वॉर्नर बॉक्सिंग डे टेस्ट (26 दिसंबर से शुरू होने वाला) खेलकर 100 टेस्ट की उपलब्धि हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के 14वें खिलाड़ी बन जाएंगे. इस साल 10 टेस्ट मैचों में उनका औसत 21 से कम है लेकिन एर्स्किन का मानना है कि 36 वर्षीय खिलाड़ी जल्द ही बड़ी पारी खेलने वाला है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वॉर्नर के बल्ले से रन निकलने वाले है. क्रिकेट के अलावा कई अन्य चीजों में उनकी रूची है लेकिन उन्होंने कभी ऐसी (संन्यास) कोई नहीं की.

Tags: Australia, Cricket news, David warner

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here