Home Sports डेब्यू के बाद सिर्फ 1 टेस्ट, बांग्लादेश दौरे से बिना कोई मैच खेले गेंदबाज की हो गई विदाई

डेब्यू के बाद सिर्फ 1 टेस्ट, बांग्लादेश दौरे से बिना कोई मैच खेले गेंदबाज की हो गई विदाई

0
डेब्यू के बाद सिर्फ 1 टेस्ट, बांग्लादेश दौरे से बिना कोई मैच खेले गेंदबाज की हो गई विदाई

[ad_1]

हाइलाइट्स

गुरुवार से भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलना है
भारतीय टीम को दूसरे मुकाबले से पहले दो झटके लगे हैं

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ 22 दिसंबर से सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट खेलना है. पहला मुकाबला जीतकर भारत 1-0 की बढ़त बनाए हुए हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिए यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है. दूसरे टेस्ट से पहले भारत के दो खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं.

गुरुवार से मीरपुर में भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू हो रहा है. इस मैच से पहले ही टीम इंडिया को दो झटके लगे हैं. कप्तान रोहित शर्मा जो वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे उनके वापसी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बीसीसीआई ने मंगलवार को उनके दूसरे मैच से बाहर होने की जानकारी दी. इसके साथ ही तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को चोटिल होकर मुकाबले से बाहर होने की खबर दी.
” isDesktop=”true” id=”5084921″ >

डेब्यू के बाद खेला सिर्फ 1 मैच

सैनी का डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर 2021 में हुआ था. 7 से 11 जनवरी के बीच सिडनी में खेले गए मुकाबले के साथ इस युवा तेज गेंदबाज ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद अगले मुकाबले में उनको खेलने का मौका मिला. 15 से 19 जनवरी 2021 के बीच खेले गए ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद फिर वह इस फॉर्मेट में भारत की तरफ से नजर नहीं आए. चोट और खराब प्रदर्शन की वजह से उनको बाहर बैठना पड़ा.

बिना एक भी मैच खेले बांग्लादेश के लौटे

भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा शुरू होने से पहले इंडिया ए में चुने गए सैनी ने यहां काफी अच्छी गेंदबाजी की थी. नवंबर में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे जबकि दिसंबर में हुए दूसरे मैच में 2 विकेट लेने के साथ नाबाद 50 रन की पारी भी खेली थी. मोहम्मद शमी के चोटिल होने की वजह उनकी जगह पर चयनकर्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम में सैनी को चुना गया. अब चोटिल होने की वजह से वह भारत की तरफ से बिना कोई मैच खेले ही वापस लौटेंगे.

Tags: India vs Bangladesh, Mohammed Shami, Navdeep saini, Navdeep Saini injured

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here