Home Sports MI ने ऑक्शन में जिस ऑलराउंडर पर लगाई करोड़ों की बोली, उसने अफ्रीका को फोड़ा, प्रदर्शन देख खुश हो जाएगी फ्रेंचाइजी

MI ने ऑक्शन में जिस ऑलराउंडर पर लगाई करोड़ों की बोली, उसने अफ्रीका को फोड़ा, प्रदर्शन देख खुश हो जाएगी फ्रेंचाइजी

0
MI ने ऑक्शन में जिस ऑलराउंडर पर लगाई करोड़ों की बोली, उसने अफ्रीका को फोड़ा, प्रदर्शन देख खुश हो जाएगी फ्रेंचाइजी

[ad_1]

हाइलाइट्स

अफ्रीका के खिलाफ कैमरून ग्रीन अक कहर
मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए
आईपीएल में 17 करोड़ 50 लाख की राशि में बीके हैं ग्रीन

नई दिल्ली. आईपीएल ऑक्शन 2023 में इस बार दो खिलाड़ियों का बोलबाला रहा. इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करेन (Sam Curran) को उनकी पिछली फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने 18 करोड़ 50 लाख की ऐतिहासिक बोली लगाते हुए अपने बेड़े में शामिल किया. वहीं पहली बार आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा ले रहे ऑस्ट्रेलियाई होनहार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने 17 करोड़ 50 लाख की राशि में अपने साथ जोड़ा.

आईपीएल ऑक्शन के बीते अभी कुछ दिन ही हुए हैं कि ग्रीन ने अपनी चमक बिखेरनी शुरू कर दी है, जिसे देख जरुर मुंबई की टीम काफी प्रफुल्लित हो रही होगी. ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर हुई अफ्रीका की चाल ग्रीन ने खराब की. उन्होंने विपक्षी टीम के कुल पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया और उन्हें पहली पारी में बड़े स्कोर तक जाने से रोक दिया.

यह भी पढ़ें- केएल राहुल की अगुवाई में सुस्त नजर आए बल्लेबाज, चयन में अटपटे फैसलों पर उठे सवाल

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए पहली पारी में कैमरून ग्रीन ने कुल 10.4 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच उन्होंने 27 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक पांच सफलता प्राप्त की. ग्रीन के शिकार थ्यूनिस डी ब्रुइन, विकेटकीपर काइल वेरिन, मार्को जानसन, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी बने.

पहली पारी में महज 189 रन पर ढेर हुई अफ्रीका:

मेलबर्न में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर हुई अफ्रीका की शुरूआत कुछ खास नहीं रही. टीम को पहला झटका 11वें ओवर में सरेल एरवी (18) के रूप में लगा. इसके बाद टीम ने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए. अफ्रीका की चाल बिगाड़ने में युवा ग्रीन का प्रमुख हाथ रहा. उन्होंने टीम के लिए सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए. इसके अलावा मिचेल स्टार्क ने दो और स्कॉट बोलैंड एवं नाथन लियोन ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

Tags: Cameron Green, IPL 2023, IPL Auction, Mumbai indians

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here