Home Sports Team India: भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी, इस सीरीज से वापसी कर सकते हैं ये 3 बड़े मैच विनर

Team India: भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी, इस सीरीज से वापसी कर सकते हैं ये 3 बड़े मैच विनर

0
Team India: भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी, इस सीरीज से वापसी कर सकते हैं ये 3 बड़े मैच विनर

[ad_1]

India vs Sri Lanka: साल 2022 में टीम इंडिया ICC टूर्नामेंट्स में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफानइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ज्यादातर समय भारतीय टीम के स्टार प्लेयर्स चोट से जूझते रहे. इनमें कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा शामिल हैं. लेकिन भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. ये तीनों ही श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं. आइए जानते हैं, इसके बारे में. 

श्रीलंका के खिलाफ होनी है सीरीज 

रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल हो गए थे. इसके बाद वह टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए और उनके श्रीलंका के खिलाफ खेलने की उम्मीद भी कम ही नजर आ रही है. कई मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया जा सकता है. भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. 

इस सीरीज में हो सकती है वापसी 

जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में भाग नहीं ले पाए थे. बुमराह बैक इंडरी से जूझ रहे हैं. वहीं, रवींद्र जडेजा के घुटने में चोट है. इसी वजह से वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 का हिस्सा नहीं बने थे. भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों के बाद वनडे सीरीज भी खेलनी है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस सीरीज के दौरान ये दोनों स्टार खिलाड़ी टीम में वापसी कर सकते हैं. 

वनडे वर्ल्ड का मेजबान है भारत

साल 2023 का वनडे वर्ल्ड कप भारत में ही होना है. भारत ने दो बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. टीम इंडिया ने साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में कप्तानी में जीता था. साल 2023 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से तैयारी शुरू करेगी. 

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here