Home Sports PAK vs NZ, 2nd Test, Day 1: कॉनवे का शतक, आगा की तिकड़ी, कराची टेस्ट का पहला दिन कुछ यूं हुआ खत्म

PAK vs NZ, 2nd Test, Day 1: कॉनवे का शतक, आगा की तिकड़ी, कराची टेस्ट का पहला दिन कुछ यूं हुआ खत्म

0
PAK vs NZ, 2nd Test, Day 1: कॉनवे का शतक, आगा की तिकड़ी, कराची टेस्ट का पहला दिन कुछ यूं हुआ खत्म

[ad_1]

हाइलाइट्स

डेवोन कॉनवे का शतक
आगा सलमान ने लिए 3 विकेट
कराची टेस्ट का पहला दिन हुआ खत्म

नई दिल्ली. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (Pakistan vs New Zealand) के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दो जनवरी से कराची में खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन की समाप्ति के बाद छह विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाए हैं. खेल समाप्त होने तक विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल 62 गेंद में तीन चौके की मदद से 32 और निचले क्रम के खिलाड़ी ईश सोढ़ी 29 गेंद में दो चौके की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद हैं.

कराची टेस्ट में कीवी टीम के लिए पारी का आगाज टॉम लैथम के साथ डेवोन कॉनवे ने किया. इस दौरान दोनों सलामी बल्लेबाज जबर्दस्त लय में नजर आए. टीम के लिए लैथम जहां 100 गेंद में नौ की मदद से 71 रन बनाकर आउट हुए. वहीं कॉनवे ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए साल 2023 का पहला शतक जड़ा. कॉनवे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 191 गेंद में 16 चौके और एक छक्का की मदद से 122 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

यह भी पढ़ें- बड़ी दिलचस्प है कोहली के ‘चीकू’ बनने की कहानी, जानें कैसे विराट को मिला यह निक नेम

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कीवी टीम के लिए अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर करने में नाकामयाब रहे. कप्तान केन विलियमसन 91 गेंद में पांच चौके की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए. वहीं हेनरी निकोल्स ने 56 गेंद में तीन चौके की मदद से 26, डेरिल मिशेल ने 14 गेंद में तीन और माइकल ब्रेसवेल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

” isDesktop=”true” id=”5151449″ >

मेजबान पाकिस्तान के लिए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे सफल गेंदबाज आगा सलमान रहे. उन्होंने टीम के लिए 20 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 55 रन खर्च कर सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. सलमान के शिकार डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स और डेरिल मिशेल बने.

आगा सलमान के अलावा दूसरे सफल गेंदबाज नसीम शाह रहे. उन्होंने टीम के लिए दो विकेट चटकाए. इन दोनों गेंदबाजों के अलावा अबरार अहमद ने एक सफलता प्राप्त की.

Tags: Devon Conway, New Zealand, Pakistan, Pakistan vs New Zealand

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here