[ad_1]
By: Sahil Malhotra
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस साल यानी 2023 में एक्टिव मोड में है. इसकी वजह है आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, जो इसी साल भारत में खेला जाना है. बीसीसीआई ने इस साल के अंत में आयोजित होने वाले 50 ओवर के टूर्नामेंट की योजना पहले से ही शुरू कर दी है. 1 जनवरी 2023 की रिव्यू मीटिंग ने आगे की की प्लानिंग की. अब इस मीटिंग के बाद फोकस टीम इंडिया के हेड कोच की ओर जाने की संभावना है. वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रेक्ट 2023 विश्व कप तक है. क्या उन्हें विस्तार दिया जाएगा या उनकी जगह कोई और लेगा? यह सवाल अभी से उठने लगा है.
न्यूज 18 क्रिकेटनेक्स्ट को पता चला है कि बीसीसीआई नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में क्रिकेट के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को राहुल द्रविड़ के रिप्लेसमेंट के रूप में देख रहा है. 48 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के साथ कोचिंग की है. इसके अलावा वह कई मौकों पर राहुल द्रविड़ के होते हुए भी टीम इंडिया के साथ नजर आए. लक्ष्मण एशिया कप के 2022 के दौरान भी टीम इंडिया के साथ थे, जब द्रविड़ कोविड-19 पॉजिटिव मिले थे. इसके अलावा वह कई द्विपक्षीय सीरीज के लिए भी टीम इंडिया के साथ यात्रा कर चुके हैं.
भारतीय क्रिकेटर अपने नाम के ही स्टेडियम में लगाएगा चौके-छक्के, जानें क्या है माजरा
अपने वर्तमान कार्यभार में लक्ष्मण एनसीए में हेड की भूमिका निभा रहे हैं और अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों को तैयार कर रहे हैं. ठीक उसी तरह, जैसे राहुल द्रविड़ टीम इंडिया का कोच बनने से पहले किया करते थे. लक्ष्मण ने 2022 विश्व कप के लिए भी भारत की अंडर-19 टीम के साथ यात्रा की है. उनका यह अभियान सफल रहा, क्योंकि यश ढुल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर अपना पांचवां अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीता.
टी20 के स्पेशलिस्ट कोच?
हार्दिक पंड्या का टी20 कप्तान बनना लगभग तया है और रोहित शर्मा के टेस्ट और वनडे कप्तान के रूप में जारी रहने की संभावना है. ऐसे में स्प्लिट कोचिंग (टी20 इंटरनेशनल के लिए अलग विशेषज्ञ कोच) जल्द ही होने की संभावना नजर नहीं आ रही है. बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने सेटअप में स्प्लिट कोचिंग की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कहा था, ”क्या भारतीय क्रिकेट में पहले भी ऐसा हुआ है?…”
PAK vs NZ: डेवोन कॉनवे ने दो शतक ठोक बना डाला रिकॉर्ड , दुनिया का कोई बैटर नहीं कर पाएगा
राहुल द्रविड़ का कार्यकाल
रवि शास्त्री से पदभार ग्रहण करने के बाद से राहुल द्रविड़ का भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के रूप में दौर कुछ खास नहीं रहा है. नवंबर 2021 के बाद भारतीय टीम ने लगातार टी20 विश्व कप और 2022 एशिया कप में निराशाजनक प्रदर्शन किया. इस अवधि में विराट कोहली की कप्तानी का विवाद भी सामने आया. सफेद गेंद क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट का परफॉर्मेंस शानदार नहीं रहा और टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा चुनौती सामने नहीं आई, जैसा कि रवि शास्त्री के कार्यकाल में थी.
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी है राहुल द्रविड़ की बड़ी चुनौती
राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में रेड बॉल क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी चुनौती अब सामने आनी वाली है, जब फरवरी में भारत और ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलेंगे. चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 का स्कोर रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की कर देगा, लेकिन मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ यह एक चुनौतीपूर्ण सीरीज होने जा रही है.
अगले दो साल हैं बेहद बिजी
अगले दो साल भारत की टीम इंडिया के लिए बहुत ही बिजी और महत्वपूर्ण हैं. संभावित विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल, 2023 वनडे विश्व कप, एशिया कप 2023 और फिर टी20 विश्व कप 2024 की चुनौती तैयार खड़ी हैं. सुधार के प्रयास के तहत बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग के दौरान आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के रोडमैप के साथ खिलाड़िओं की उपलब्धता, वर्कलोड मैनेजमेंट और फिटनेस मापदंडों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BCCI, Rahul Dravid, Team india, Vvs laxman
FIRST PUBLISHED : January 02, 2023, 18:57 IST
[ad_2]
Source link