[ad_1]
नई दिल्ली. डेविड वॉर्नर ने अगले एक साल में कॉम्पिटिव क्रिकेट से आगे बढ़ने का संकेत दिया हैं. उन्होंने फॉक्स स्पोर्ट्स के साथ एक कमेंट्री कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है. हालांकि, कुछ भी निश्चित नहीं है. डेविड वॉर्नर ने कहा कि वह अगले 12 महीनों तक अपने खेल का लुत्फ उठाएंगे. वॉर्नर खेल के तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं और 2023 में 2 प्रमुख आईसीसी टूर्नामेंटों में भी खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन अगर वॉर्नर क्रिकेट से रिटायरमेंट लेते हैं तो वह इसके बाद क्या करेंगे? यह सवाल फैन्स के जेहन में दौड़ रहा होगा. नेटफ्लिक्स ने फैन्स के इस सवाल का जवाब दे दिया है. नेटफ्लिक्स ने बता दिया है कि रिटायरमेंट के बाद वॉर्नर क्या करने वाले हैं.
डेविड वॉर्नर ने हाल ही में फॉक्स स्पोर्ट्स से कहा, ”मैं फॉक्स क्रिकेट टीम में शामिल होकर खुश हूं. मैं अगले 12 महीनों में इस टीम के साथ जुड़ा रहूंगा. मैं खेलना जारी रखूंगा और यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि एक बार जब मैं अपना करियर समाप्त कर लूंगा, तब भी मैं उस खेल का हिस्सा रहूंगा, जिससे मैं प्यार करता हूं.” वॉर्नर के इस बयान के बाद उनकी रिटायरमेंट की खबरों ने जोर पकड़ लिया और नेटफ्लिक्स इंडिया का ध्यान भी इस तरफ गया.
मंदिरा बेदी क्रिकेटर्स पर लगा चुकीं घूरने का आरोप, 50 साल की उम्र में फिटनेस ऐसी कि…
मोहम्मद कैफ की पत्नी खूबसूरती में देती हैं कैटरीना-अनुष्का को मात, धर्म की दीवार तोड़ की थी शादी
नेटफ्लिक्स इंडिया ने ऐसे में डेविड वॉर्नर के लिए रिटायरमेंट प्लान भी बना लिया है. ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने क्रिकेटर को अपनी रिटायरमेंट के बाद तेलुगु फिल्मों में काम करने का सुझाव दिया है. नेटफ्लिक्स का यह प्लान सुनने के बाद स्टार क्रिकेटर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. उन्होंने ढेर सारे इमोजी नेटफ्लिक्स की इस सलाह पर पोस्ट किए हैं.

डेविड वॉर्नर का हैदराबाद से गहरा कनेक्शन रहा है. वह साउथ इंडियंस फिल्मों के बड़े फैन रहे हैं और अक्सर इन फिल्मों के एक्टर्स की नकल भी करते हैं. वॉर्नर का इंस्टाग्राम साउथ इंडियन फिल्मों की एक्टिंग और गानों की नकल से भरा हुआ है. बता दें कि डेविड वॉर्नर ने आईपीएल 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद का दामन थामा था. वह हैदाराबाद के साथ 8 साल तक रहे. वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में आईपीएल खिताब भी जीता था. हालांकि, आईपीएल 2021 फ्रेंचाइजी के साथ उनके लिए अच्छा नहीं रहा. पहले उन्हें कप्तानी स हटाया गया और बाद में प्लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं दी गई.
अनुभवी खिलाड़ी आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े. अब ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट के बाद वह टीम की कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे बने हुए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Australia Cricket Team, David warner, Delhi Capitals, IPL 2023, Netflix india
FIRST PUBLISHED : January 06, 2023, 20:45 IST
[ad_2]
Source link