[ad_1]
हाइलाइट्स
कोहली ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया था
‘गौतम गंभीर की तरह ही एंकर का रोल करेंगे अदा’
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बैटर विराट कोहली ने पिछले साल अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया. उन्होंने एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी की फिर टी20 वर्ल्ड कप में भी सर्वोच्च रन स्कोरर रहे. बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने बेहतरीन शतकीय पारी खेली. इन बेहतरीन आंकड़ों को देखते हुए पूर्व क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत का मानना है कि विराट कोहली 2023 विश्व कप में भारत के हीरो होंगे. वैसे ही जैसे गौतम गंभीर 2011 विश्व कप के दौरान थे.
स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए श्रीकांत ने कहा, “एक खिलाड़ी के रूप में 1983 का विश्व कप जीतना और फिर चयनकर्ताओं का अध्यक्ष बनना. वह कितना अच्छा एहसास था. 2011 के विश्व कप को लेकर मुझे अपने बच्चों को कुछ बताना हो तो मैं गौतम गंभीर की उस शानदार पारी के बारे में बताऊंगा. वह सच में अविश्वसनीय थे. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बैटिंग की थी. मैं विराट कोहली से 2023 के वनडे विश्व कप वैसी ही बेहतरीन पारी की उम्मीद कर रहा हूं.”
श्रीकांत ने आगे कहा,” जैसे गौतम गंभीर ने अतीत में एंकर की भूमिका निभाई थी. वैसे ही इस बार विराट कोहली इस भूमिका को निभाएंगे. वह ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों की मदद करेंगे जिन्होंने हाल में ही दोहरा शतक जड़ा.”
पूर्व दिग्गज ने अर्शदीप सिंह को दे दी सलाह, बोले- उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए और…
बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में जड़ा था शतक
करीब 3 साल के सूखे के बाद विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपना 44वां शतक जड़ा था. इससे पहले उन्होंने एशिया कप टी20 में अफगानिस्तान के खिलाफ भी शतक जड़ा था. बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में विराट कोहली ने 91 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली थी. साल 2022 में उन्होंने कुल 2 शतक जड़े.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gautam gambhir, ODI World Cup, Virat Kohli, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : January 06, 2023, 20:51 IST
[ad_2]
Source link