[ad_1]
दिल्ली में सर्दी का कहर जारी
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
शीत लहर से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लिए जनवरी का दूसरा सप्ताह राहत लेकर आया है। सोमवार सुबह सफदरजंग केंद्र पर जो न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, मंगलवार को बढ़कर 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के बावजूद न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से थोड़ी राहत मिली। एनसीआर में गुरुग्राम सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
[ad_2]
Source link