[ad_1]
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की और 113 रन की बेहतरीन पारी खेली। वनडे क्रिकेट में यह उनका 45वां शतक था। उनके इस शतक के चलते भारत ने 373 रन का विशाल स्कोर बनाया और 67 रन के अंतर से यह मैच अपने नाम किया। इस मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली का इंटरव्यू किया। इस दौरान कोहली ने बुरे दौर से वापसी की कहानी बताई और खराब फॉर्म से उबरने का तरीका भी समझाया।
सूर्यकुमार यादव ने विराट को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए इंटरव्यू की शुरुआत की। सूर्या ने बताया कि एशिया कप के दौरान कोहली ने इंटरव्यू लिया था और अब उन्हें विराट को इंटरव्यू लेने का मौका मिला है। इस मौके के लिए उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया। सूर्यकुमार ने बताया कि विराट ने 2022 के आखिरी मैच में शतक लगाया था और 2023 में अपने पहले मैच में शतक लगाया है। इस पर विराट ने सूर्यकुमार यादव को नए साल की शुभकामनाएं दीं और उन शानदार चीजों के लिए भी बधाई दी, जो उन्होंने इस साल की हैं।
Of mutual admiration 🤝, dealing with expectations & starting the year with a glorious 💯
A conversation that will brighten up your Wednesday morning as @surya_14kumar chats with centurion @imVkohli 😃- By @ameyatilak
Full interview 🔽 #TeamIndia #INDvSLhttps://t.co/VVfjt19zRM pic.twitter.com/StExnar1V1
— BCCI (@BCCI) January 11, 2023
[ad_2]
Source link