[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया के मुख्य राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का बुधवार को 50वां जन्मदिन था. दुनिया भर से फैन्स उन्हें बर्थडे पर बधाई संदेश भेज रहे हैं. ऐसे में टीम इंडिया के सदस्य कहां पीछे रहने वाले थे. वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने के लिए कोलकाता पहुंची भारतीय टीम ने होटल में पहले से ही द्रविड़ के लिए सरप्राइज प्लान कर रखा था. कोलकाता में राहुल के बर्थडे का केक काटा गया. होटल मे चैक-इन करते ही सबसे पहले टीम ने अपने कोच के 50वें जन्मदिन को यादगार बना दिया.
बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राहुल द्रविड़ की बर्थडे पार्टी का वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम इंडिया गुवाहाटी से निकलने के बाद कोलकाता के अपने होटल में पहुंची है. रूम में चैक-इन करने से पहले ही राहुल द्रविड़ के जन्मदिन पर केक कटिंग सेरेमनी आयोजित की गई. सभी खिलाड़ी अपने सूटकेस के साथ वीडियो में देखे जा सकते हैं. राहुल द्रविड़ ने भी टीम के इस प्यार को स्वीकार किया और केक काटकर उसे सभी साथियों के साथ शेयर किया.
Touchdown Kolkata 📍
A special birthday celebration here for #TeamIndia Head Coach Rahul Dravid 😃🎂#INDvSL pic.twitter.com/FbLvxbYWuN
— BCCI (@BCCI) January 11, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Birthday special, IND vs SL, India Vs Sri lanka, Rahul Dravid
FIRST PUBLISHED : January 12, 2023, 06:00 IST
[ad_2]
Source link