Home Sports VIDEO: कोलकाता पहुंचकर राहुल द्रविड़ को मिला सरप्राइज….टीम इंडिया ने यूं मनाया द वॉल का बर्थडे

VIDEO: कोलकाता पहुंचकर राहुल द्रविड़ को मिला सरप्राइज….टीम इंडिया ने यूं मनाया द वॉल का बर्थडे

0
VIDEO: कोलकाता पहुंचकर राहुल द्रविड़ को मिला सरप्राइज….टीम इंडिया ने यूं मनाया द वॉल का बर्थडे

[ad_1]

नई दिल्‍ली. टीम इंडिया के मुख्‍य राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का बुधवार को 50वां जन्‍मदिन था. दुनिया भर से फैन्‍स उन्‍हें बर्थडे पर बधाई संदेश भेज रहे हैं. ऐसे में टीम इंडिया के सदस्‍य कहां पीछे रहने वाले थे. वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने के लिए कोलकाता पहुंची भारतीय टीम ने होटल में पहले से ही द्रविड़ के लिए सरप्राइज प्‍लान कर रखा था. कोलकाता में राहुल के बर्थडे का केक काटा गया. होटल मे चैक-इन करते ही सबसे पहले टीम ने अपने कोच के 50वें जन्‍मदिन को यादगार बना दिया.

बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राहुल द्रविड़ की बर्थडे पार्टी का वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम इंडिया गुवाहाटी से निकलने के बाद कोलकाता के अपने होटल में पहुंची है. रूम में चैक-इन करने से पहले ही राहुल द्रविड़ के जन्‍मदिन पर केक कटिंग सेरेमनी आयोजित की गई. सभी खिलाड़ी अपने सूटकेस के साथ वीडियो में देखे जा सकते हैं. राहुल द्रविड़ ने भी टीम के इस प्‍यार को स्‍वीकार किया और केक काटकर उसे सभी साथियों के साथ शेयर किया.

पहले ‘साईं बाबा’ के नाम पोस्‍ट लिखकर सेलेक्‍टर्स पर साधा था निशाना…ट्रिपल सेंचुरी जड़कर बैटर ने अब यूं दी सफाई

IND vs SL 2nd ODI Live Streaming: लंका को पस्‍त कर कोलकाता में जीत लो सीरीज, टीवी पर यूं उठाएं फ्री में मैच का लुत्‍फ

Tags: Birthday special, IND vs SL, India Vs Sri lanka, Rahul Dravid



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here