Home Sports 349 रन बनाकर भी मुश्किल से जीता भारत, ब्रेसवेल के तूफान ने गेंदबाजी को किया तार-तार

349 रन बनाकर भी मुश्किल से जीता भारत, ब्रेसवेल के तूफान ने गेंदबाजी को किया तार-तार

0
349 रन बनाकर भी मुश्किल से जीता भारत, ब्रेसवेल के तूफान ने गेंदबाजी को किया तार-तार

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बेहद मजेदार रहा. पहले टीम इंडिया के बैटर शुभमन गिल ने डबल सेंचुरी जमाते हुए टीम के स्कोर 8 विकेट पर 349 रन तक पहुंचाया. कीवी टीम की तरफ से माइकल ब्रेसवेल की तूफानी शतकीय पारी खेली लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाए. भारत ने 12 रन से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की.

ब्रेसवेल और सैंटनर ने मचाया तोड़-फोड़

भारतीय टीम ने शुरुआती 6 विकेट आसानी से झटके हुए न्यूजीलैंड की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था. 131 रन पर आधी से ज्यादा टीम के बैटर वापस लौट चुके थे और सामने 350 रन का लक्ष्य था. यहां से माइकल ब्रेसवेल के बल्ले का बोलबाला देखने को मिला. 31 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्का जमाते हुए अर्धशतक बनाया और देखते ही देखते 57 गेंद पर कुल 11 चौके और 6 छ्कके की मदद से उन्होंने शतक बना डाला. मिचेल सैंटनर ने 38 गेंद पर फिफ्टी जमाते हुए मैच को एक दम से करीब पहुंचा दिया.
” isDesktop=”true” id=”5242847″ >

सिराज ने बनाया मैच, शार्दुल का रोमांचक ओवर

131 रन पर 6 विकेट गंवाने के ब्रेसबेल और सैंटनर ने स्कोर को बिना विकेट गंवाए 45 ओर के बाद 291 रन तक पहुंचा दिया. 30 गेंद पर टीम को जीत के लिए 59 रन की जरूरत थी. यहां मोहम्मद सिराज एक बार फिर से हीरो बनकर सामने आए. पहले सैंटनर को 57 रन पर कुलदीप यादव के हाथों कैच करवाया और फिर हेनरी सिप्ले को क्लीन बोल्ड कर दिया. यहां से मैच पलटा और आखिरा ओवर करने आए शार्दुल ठाकुर ने पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद संयम बनाए रखा और 140 रन बनाने वाले ब्रेसबेल को आउट कर भारत को जीत दिलाई दी.

गिल की गजब डबल सेंचुरी

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड पारी खेलते हुए टीम इंडिया को 349 रन तक पहुंचाया. 149 गेंद पर 19 चौके और 9 छक्के जमाते हुए 208 रन की पारी खेल डाली. महज 23 साल की उम्र में डबल सेंचुरी जमाते हुए गिल ने सबसे कम उम्र में यह कमाल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने 34 रन बनाए और इसके अलावा कोई भी रन नहीं बना पाया.

Tags: India vs new zealand, Shubman gill

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here