Home Sports IND vs NZ: माइकल ब्रेसवेल ने 57 गेंद पर ठोका शतक, 22 बाउंड्री जड़ी, उन्हें शतक से कम मंजूर नहीं

IND vs NZ: माइकल ब्रेसवेल ने 57 गेंद पर ठोका शतक, 22 बाउंड्री जड़ी, उन्हें शतक से कम मंजूर नहीं

0
IND vs NZ: माइकल ब्रेसवेल ने 57 गेंद पर ठोका शतक, 22 बाउंड्री जड़ी, उन्हें शतक से कम मंजूर नहीं

[ad_1]

नई दिल्ली. माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से एक समय टीम इंडिया (Team India) को डरा दिया था. भारत और न्यूजीलैंड के बीच (IND vs NZ) 3 मैचों की वनडे सीरीज बुधवार 18 जनवरी से शुरू हुई. शुभमन गिल (Shubman Gill) के दोहरे शतक के दम पर भारत ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 349 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में कीवी टीम ने 131 रन पर 6 विकेट खो दिए थे. ऐसे में लग रहा था कि टीम जल्द सिमट जाएगी. लेकिन ब्रेसवेल ने 78 गेंद पर 140 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया. उन्होंने 7वें विकेट के लिए मिचेल सेंटनर के साथ 102 गेंद पर 162 रन की बड़ी साझेदारी की. अंत में टीम 49.2 ओवर में 337 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस तरह से भारत को सिर्फ 12 रन से जीत मिली.

31 साल के माइकल ब्रेसवेल का यह सिर्फ 17वां वनडे मैच है. वे अब तक 2 शतक लगा चुके हैं, अर्धशतक एक भी नहीं है. यानी जब भी उन्हें मौका मिलता है, वे शतक ही लगाते हैं. वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट, लिस्ट-ए और टी20 तीनों फॉर्मेट में शतक ठोक चुके हैं. इससे उनके बेहतरीन प्रदर्शन को समझा जा सकता है. यह ऑफ स्पिनर टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक भी ले चुका है. यानी वे गेंद से भी कमाल करने में माहिर है.
” isDesktop=”true” id=”5242683″ >

पारी में 22 बाउंड्री लगाई
बाएं हाथ के बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल ने अपनी पारी में 78 गेंद का सामना किया और 140 रन बनाए. वे अंतिम विकेट के रूप  में आउट हुए. स्ट्राइक रेट 179 का रहा. यह वनडे के लिहाज से बेहतरीन है. इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 10 छक्के लगाए. यानी 108 रन तो सिर्फ बाउंड्री से बनाए. भारत की ओर से बात करें, तो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्हाेंने 10 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट झटके. इसमें सेंटनर का बड़ा विकेट भी शामिल है. इस कारण ब्रेसवेल और सेंटनर की साझेदारी टूट सकी.

रवि शास्त्री जूता लेकर मियांदाद को मारने दौड़ पड़े, ड्रेसिंग रूम तक किया था पीछा, भारत-पाकिस्तान मैच में हुई बेईमानी!

माइकल ब्रेसवेल ने सिर्फ 57 गेंद पर शतक जड़ दिया. इस तरह से वे भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक के मामले में ओवरऑल दूसरे नंबर पर आ गए हैं. भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम है. उन्होंने 45 गेंद पर ऐसा किया था.

Tags: India vs new zealand, New Zealand, Shubman gill, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here