Home Sports इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी को याद कर भावुक हुए युवराज सिंह, लिखा- कभी भी…

इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी को याद कर भावुक हुए युवराज सिंह, लिखा- कभी भी…

0
इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी को याद कर भावुक हुए युवराज सिंह, लिखा- कभी भी…

[ad_1]

हाइलाइट्स

युवराज सिंह ने 19 जनवरी 2017 को खेली थी शतकीय पारी.
युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ 127 गेंदों में जड़े थे 150 रन.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) भारत के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 1 ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ने से लेकर सबसे तेज पचासा जड़ने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है. युवराज सिंह ने टीम इंडिया के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली है. अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी पारी को याद करते हुए एक प्रेरक पोस्ट डाला है.
युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा ‘कभी भी हार मत मानों’. दरअसल, यह फोटो 6 साल पहले की है. जब इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह ने शतकीय पारी खेली थी. युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 150 रन बनाए थे. उन्होंने आज ही के दिन (19 जनवरी) को शानदार पारी खेली थी.

VIDEO: MS Dhoni ने आईपीएल 2023 के लिए शुरू की प्रैक्टिस, जमकर बहाया पसीना

News18 Hindi

शुभमन गिल के दोहरे शतक के बीच रोहित शर्मा का पुराना ट्वीट हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल, जानें 3 साल पहले क्या लिखा था?

98 गेंदों में जड़ा था शतक:
युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 98 गेंदों में शतक जड़ दिया था. उन्होंने 127 गेंदों में कुल 150 रन बनाए थे. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 21 चौके और 3 छक्के लगाए थे. महेंद्र सिंह धोनी ने भी युवराज के साथ मिलकर शतक जड़ा था. धोनी ने 122 गेंदों में 6 छक्के और 10 चौके की मदद से 134 रन बनाए थे. टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 15 रनों से जीत लिया था. युवराज सिंह को शानदार पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड भी दिया गया था.

Tags: IND vs ENG, Ms dhoni, Yuvraj singh

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here