Home Breaking News स्वाति मालीवाल छेड़छाड़ मामला: निजी चैनल से मांगा घटना वाली रात का वीडियो, होगी जांच

स्वाति मालीवाल छेड़छाड़ मामला: निजी चैनल से मांगा घटना वाली रात का वीडियो, होगी जांच

0
स्वाति मालीवाल छेड़छाड़ मामला: निजी चैनल से मांगा घटना वाली रात का वीडियो, होगी जांच

[ad_1]

स्वाति मालीवाल को घसीटने वाला गिरफ्तार

स्वाति मालीवाल को घसीटने वाला गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली महिला आयोग(डीसीडब्ल्यू) अध्यक्ष स्वाती मालीवाल को बुधवार देर रात एम्स के गेट नंबर-दो के सामने करीब 15 मीटर घसीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घसीटने के अलावा उनके साथ बदसलूकी गई और अश्लील इशारे किए गए। एक निजी समाचार चैनल का दावा है कि उन्होंने इसका स्टिंग किया था जिसका वीडियो भी उसके पास है।

इस बात का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने निजी चैनल से घटना वाली रात का वीडियो मांगा है। वीडियो देखकर पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ाएगी।

क्या है मामला

स्वाति मालीवाल दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जायजा लेने निकली थी। दक्षिण जिला पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आरोपी संगम विहार निवासी हरीश चंद्र(47) को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच में पता लगा कि आरोपी ने शराब पी रखी थी। इस घटना को लेकर स्वाति ने कहा कि उनके साथ अंजलि जैसा हादसा होने वाला था। उन्हें बस भगवान ने बचा लिया।

दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि दक्षिण जिले की गरूड़ पेट्रोलिंग में तैनात पुलिसकर्मियों ने बुधवार रात करीब 3.11 बजे सूचना दी थी कि एम्स बस स्टॉप के पीछे की साइड में बलेनो कार वाले ने लड़की की तरफ गलत इशारे किए हैं और लड़की को घसीटा है, पर लड़की बच गई है। सूचना के बाद दक्षिण जिले के तमाम अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here