Home Breaking News IND vs NZ ODI: भारत ने घर में न्यूजीलैंड से लगातार सातवीं सीरीज जीत, गेंदबाजों के लिए स्वर्ग बनी रायपुर की पिच

IND vs NZ ODI: भारत ने घर में न्यूजीलैंड से लगातार सातवीं सीरीज जीत, गेंदबाजों के लिए स्वर्ग बनी रायपुर की पिच

0
IND vs NZ ODI: भारत ने घर में न्यूजीलैंड से लगातार सातवीं सीरीज जीत, गेंदबाजों के लिए स्वर्ग बनी रायपुर की पिच

[ad_1]

भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 00 विकेट से हरा दिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने इस मैच को अपने नाम कर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है। उसने हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे में 12 रनों से जीत हासिल की थी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 24 जनवरी (मंगलवार) को इंदौर में खेला जाएगा।

भारत ने सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर लगातार सातवीं सीरीज अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड 1988, 1995, 1999, 2010, 2016, 2017 और 2023 में भारत दौरे पर वनडे सीरीज में हारा है। टीम इंडिया के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो उसने घर में लगातार सातवीं वनडे सीरीज भी जीत ली। घरेलू मैदान पर भारतीय टीम के दबदबे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया जनवरी 2020 से घर में 26 वनडे सीरीज खेली है। इस दौरान 23 जीती और सिर्फ तीन में हारी है।

भारत ने न्यूजीलैंड को 108 रन पर समेटा

मैच की बात करें तो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने रायपुर की नई पिच पर कहर बरपाते हुए न्यूजीलैंड को 34.3 ओवर में 108 रन पर समेट दिया। रायपुर में भारतीय टीम पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच में खेली। यहां कि पिच टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुई। भारत ने 20.1 ओवर में दो विकेट पर 111 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

भारतीय तेज गेंदबाजों का तूफान

मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में फिन एलेन को बोल्ड कर अपने इरादे साफ कर दिए। इस समय तक न्यूजीलैंड का खाता भी नहीं खुला था। छठे ओवर में सिराज ने हेनरी निकोलस को चलता किया। सातवें ओवर में शमी ने डेरिल मिचेल को पवेलियन भेज दिया। 10वें ओवर में कॉन्वे और 11वें ओवर में कप्तान लाथम भी पवेलियन लौट गए। 15 रन के अंदर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया था। सभी पांच विकेट भारत के तेज गेंदबाजों ने लिए थे।

नहीं चले पिछले मैच के शतकवीर ब्रेसवेल

इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने पारी को संभाला। इन दोनों ने 41 रन की साझेदारी की। इसके बाद ब्रेसवेल भी 22 रन बनाकर आउट हो गए। सैंटनर ने भी 27 रन बनाए और फिलिप्स के साथ 47 रन की साझेदारी की। ग्लेन फिलिप्स भी 36 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय न्यूजीलैंड का स्कोर 103 रन था। इसके बाद सुंदर और कुलदीप ने न्यूजीलैंड की पारी को समेट दिया। कीवी टीम 34.3 ओवर में 108 रन पर सिमट गई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here