Home Breaking News Budget 2023: बजट के प्रावधानों को लोगों तक पहुंचाएगी BJP, 50 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे केंद्रीय नेता

Budget 2023: बजट के प्रावधानों को लोगों तक पहुंचाएगी BJP, 50 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे केंद्रीय नेता

0
Budget 2023: बजट के प्रावधानों को लोगों तक पहुंचाएगी BJP, 50 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे केंद्रीय नेता

[ad_1]

Budget 2023

Budget 2023
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार एक फरवरी को बजट पेश करने जा रही है। भाजपा के कार्यकर्ता और नेता बजट के प्रावधानों को आमलोगों तक पहुंचाने के लिए बुधवार से 12 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी। 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के सभी जिलों में केंद्रीय बजट पर चर्चा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए पार्टी महासचिव सुनील बंसल, किसान और युवा विंग के प्रमुखों सहित नौ सदस्यों वाली एक टास्क फोर्स का गठन किया है। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी करेंगे। 

पार्टी नेताओं ने कहा कि संसद में बजट पेश किए जाने के एक दिन बाद बुधवार को सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। जिन राज्यों में पार्टी सत्ता में नहीं है, उनमें भाजपा इकाई के प्रमुख और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के 50 प्रमुख शहरों में नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री केंद्रीय बजट में घोषित प्रावधानों को लोगों तक पहुंचाने के लिए  प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बजट पेश होने के बाद भाजपा के प्रवक्ताओं की बैठक भी होने की उम्मीद है। बजट पर कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने और खाका तय करने के लिए सोमवार को बीजेपी मुख्यालय में गठित टास्क फोर्स की बैठक हुई।  

दूसरा कार्यकाल का यह आखिरी पूर्ण बजट होगा

यह केंद्रीय बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा क्योंकि 2024 में आम चुनाव होंगे। इसलिए, केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा इस अभियान का अधिकतम लाभ उठाना चाहती है। इससे पहले भी भाजपा ने मोदी सरकार द्वारा अपने केंद्रीय बजट में घोषित विभिन्न सुधारों और पहलों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रव्यापी जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here