Home Breaking News Virat-Anushka: बेटी वामिका को कंधे पर बैठाकर ट्रैकिंग पर निकले विराट, परिवार के साथ खूब की मौज-मस्ती, तस्वीरें

Virat-Anushka: बेटी वामिका को कंधे पर बैठाकर ट्रैकिंग पर निकले विराट, परिवार के साथ खूब की मौज-मस्ती, तस्वीरें

0
Virat-Anushka: बेटी वामिका को कंधे पर बैठाकर ट्रैकिंग पर निकले विराट, परिवार के साथ खूब की मौज-मस्ती, तस्वीरें

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा परिवार के साथ एक हफ्ते बाद उत्तराखंड प्रवास से वापस मुंबई लौट गए। बुधवार दोपहर उन्होंने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी।

Virat-Anushka: ऋषिकेश के आश्रम में अनुष्ठान में शामिल हुए विरुष्का, भंडारा कर संतों को कराया भोजन, तस्वीरें

इस एक हफ्ते में विरुष्का ने एक ओर जहां दयानंद आश्रम पहुंचकर शांत वातावरण में अपने को लीन कर लिया, वहीं, उन्होंने पहाड़ों की सैर कर बेटी वामिका के साथ खूब मौज-मस्ती भी की।  दोनों ने बैरागढ़ स्थित सहेजा रिजॉर्ट में प्रकृति के बीच शानदार समय बिताया। विराट पत्नी अनुष्का के साथ बेटी वामिका को कंधे पर बैठाकर ट्रैकिंग पर निकले। उन्होंने बेटी को गंगा के जल का स्पर्श करा प्रकृति के पास होने का एहसास कराया।

बता दें कि विराट कोहली परिवार के साथ 26 जनवरी को पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर के बैरागढ़ पहुंचे थे। वह यहां सहेजा रिट्रीट इन लैप ऑफ मदर नेचर रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे। विराट और उनका परिवार कार से ऋषिकेश पहुंचा था, इसलिए किसी को उनके ऋषिकेश पहुंचने की भनक नहीं लग पाई। 

अनुष्का ने इंस्टाग्राम और फेसबुक हैंडल पर पहाड़ में पहाड़, ऊपर कोई नहीं…कैप्शन के साथ ट्रैकिंग की फोटो साझा की। यमकेश्वर के बैरागढ़ के सहेजा रिट्रीट : इन द लैप को मदर नेचर रिजॉर्ट में विराट कोहली परिवार के साथ चार दिन तक रहे। यहां विराट और अनुष्का ने पहाड़, गुनुगनी धूप, नदी और हरियाली के बीच समय बिताया। 30 जनवरी की शाम विराट, अनुष्का, बेटी वामिका और मां सरोज कोहली के साथ शीशमझाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे।

यहां दो दिन के प्रवास के दौरान विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फोटो और अनुभव साझा किए। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर यमकेश्वर की हेंवल घाटी की ट्रैकिंग की फोटो साझा की। इसमें विराट बेटी वामिका को कंधे पर बैठाकर उबड़ खाबड़ पहाड़ी रास्ते पर चलते नजर आ रहे हैं। वहीं, अनुष्का उनके आगे चल रही हैं।

इसके अलावा विराट एक फोटो में वामिका को नदी का स्पर्श करवाते नजर आए। अनुष्का ले गंगा किनारे ध्यान की मुद्रा की भी एक फोटो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर साझा की। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा कि क्या आप देख नहीं सकते, सब उत्तम है, नीम करोली बाबा…।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here