[ad_1]

शुभमन गिल
– फोटो : BCCI
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। शुभमन गिल ने शानदार बैटिंग करते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 54 गेंदों पर यह शतक लगाया। यह पिछले 17 दिन के अंदर शुभमन का चौथा अंतरराष्ट्रीय शतक है। इससे पहले तीन शतक शुभमन ने वनडे फॉर्मेट में लगाए हैं। उनमें एक दोहरा शतक भी है।
इसी साल 15 जनवरी को शुभमन ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 116 रन की पारी खेली थी, इसके बाद 18 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 208 रन बनाए थे। 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ ही शुभमन ने 112 रन बनाए थे। अब उन्होंने टी20 में शतक जड़ दिया है।
इसी के साथ शुभमन टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की ओर से शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा ऐसा कर चुके हैं। वहीं, वह भारत की ओर से तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले रैना, रोहित, राहुल और कोहली ऐसा कर चुके हैं।
[ad_2]
Source link