Home Sports IND vs NZ: भारत की टी20 की सबसे बड़ी जीत, 2023 की लगातार चौथी सीरीज पर किया कब्जा

IND vs NZ: भारत की टी20 की सबसे बड़ी जीत, 2023 की लगातार चौथी सीरीज पर किया कब्जा

0
IND vs NZ: भारत की टी20 की सबसे बड़ी जीत, 2023 की लगातार चौथी सीरीज पर किया कब्जा

[ad_1]

नई दिल्ली. शुभमन गिल (Shubman Gill) के शतक के दम पर भारत ने टी20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है. भारत ने टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में (IND vs NZ) बुधवार को न्यूजीलैंड को 168 रन से हराया. यह भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले टीम ने 2018 में आयरलैंड को 143 रन से हराया था. इसी के टीम ने सीरीज 2-1 से जीत ली. गिल के टी20 इंटरनेशनल के पहले शतक के दम पर भारत ने पहले खेलते हुए 4 विकेटपर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. गिल ने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए. 12 चौका और 7 छक्का जड़ा. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रन पर सिमट गई. इससे पहले भारत ने वनडे सीरीज में कीवी टीम को 3-0 से बड़ी शिकस्त दी थी. साल 2023 की बात करें, तो भारत ने लगातार चौथी सीरीज जीती. इससे पहले टीम ने श्रीलंका के खिलाफ भी वनडे और टी20 सीरीज जीती थी.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान न्यूजीलैंड की टीम कभी भी मैच में नहीं दिखी. उसके 5 विकेट सिर्फ 21 रन पर गिर गए थे. टीम की ओर से 9 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके. डेरिल मिचेल ने सबसे अधिक 35 रन बनाए. कप्तान हार्दिक पंड्या ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके. इसके अलावा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और शिवम मावी को भी 2-2 विकेट मिले.

ईशान सस्ते में हुए आउट
इससे पहले शुभमन गिल के टी20 इंटरनेशनल में पहले शतक की बदौलत भारत ने 4 विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. गिल ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते महज 63 गेंद में 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 126 रन बनाए. उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को चारों ओर पीटा. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मिचेल सेंटनर ने माइकल ब्रेसवेल को दूसरा ओवर देकर मास्टर स्ट्रोक खेला. ऑफ स्पिनर ने भी अपने कप्तान के भरोसे पर खरा उतरते हुए ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान किशन को पवेलियन भेज दिया. ईशान ने एक रन बनाए.

राहुल ने भी खेली आक्रामक पारी
फॉर्म में चल रहे गिल ने अगले ओवर में लॉकी फर्ग्युसन पर 2 चौके जड़े. उन्होंने हिट, ड्राइव और पुल शॉट से दर्शकों के लिए मनोरंजन दोगुना कर दिया. गिल ने 5वें ओवर में ब्लेयर टिकनर पर 3 चौके जड़े, जिससे स्कोर एक विकेट पर 44 रन हो गया. राहुल त्रिपाठी (22 गेंद में 44 रन) ने भी तेज लय जारी रखते हुए फर्ग्युसन पर लगातार गेंदों पर एक चौका और छक्का लगाया. त्रिपाठी ने फिर सेंटनर पर पर चौका और छक्का जड़ा. वे ईश सोढ़ी की गेंद पर आउट हुए.

शुभमन गिल ने 15 दिन में पहाड़ पार किया, पहले दोहरा अब टी20 का पहला शतक ठोका, कोहली-सचिन से निकले आगे

गिल ने सेंटनर की गेंद पर एक रन बनाकर 35 गेंद में अपना पहला टी20 अर्धशतक जड़ा. गिल एक छोर पर डटे थे और सूर्यकुमार यादव (13 गेंद में 24 रन) उनके साथ क्रीज पर थे, जिन्होंने भी तेजी से रन जोड़ने की लय बनाए रखी, पर 13वें ओवर में मिड ऑफ पर ब्रेसवेल को कैच देकर आउट हुए. गिल ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर फर्ग्युसन की गेंद पर मिड ऑफ में चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया. कप्तान हार्दिक पंड्या (17 गेंद में 30 रन) ने भी रन गति को कम नहीं होने दिया.

Tags: Hardik Pandya, India vs new zealand, New Zealand, Shubman gill, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here