Home Breaking News JEE Main Result Out: नौ लाख छात्रों का इंतजार खत्म, जेईई मेन जनवरी सत्र का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

JEE Main Result Out: नौ लाख छात्रों का इंतजार खत्म, जेईई मेन जनवरी सत्र का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

0
JEE Main Result Out: नौ लाख छात्रों का इंतजार खत्म, जेईई मेन जनवरी सत्र का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

[ad_1]

JEE Mains result 2023 session 1 scorecard: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा JEE MAINs 2023 के पहले चरण यानी जनवरी सत्र के लिए पेपर 1 (BE, BTech) का परिणाम घोषित कर दिया है। एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार जो जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने क्रेडेंशियल्स जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

 

JEE Mains Result 2023 Out बीई, बीटेक के लिए 8.6 लाख विद्यार्थी पंजीकृत

जेईई मेन 2023 सत्र 1 की परीक्षाएं जनवरी 24, 25, 28, 29, 30, 31 और एक फरवरी को आयोजित की गई थी। इस साल जेईई मेन जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए ही नौ लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। कुल आवेदकों में से, पेपर एक यानी बीई, बीटेक के लिए 8.6 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें छह लाख से अधिक छात्र उम्मीदवार और 2.6 लाख से अधिक छात्राएं शामिल हैं। जेईई मेन्स 2023 के परिणाम के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) और जेईई एडवांस 2023 में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। जेईई मेन 2023 सत्र 2 अप्रैल 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। 

 

JEE Mains Result 2023 जननवरी सत्र का परिणाम कैसे जांचें?

  1.                          
            
    
                             
            सबसे पहले उम्मीदवार जेईई मेन 2023 की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2.                          
            
    
                             
            होम पेज पर, 'जेईई मेन्स 2023 सत्र 1 स्कोरकार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
  3.                          
            
    
                             
            जेईई मेन 2023 लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4.                          
            
    
                             
            जेईई मेन 2023 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5.                          
            
    
                             
            जेईई मेन सत्र 1 का परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here