[ad_1]

चारधाम यात्रा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकी है। मंगलवार को गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने ऋषिकेश में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा सीजन की पहली बैठक की। बैठक के दौरान पूर्व में यात्रा के दौरान आई समस्याओं और उनके निराकरण के साथ व्यवस्था तैयार करने पर चर्चा की गई।
Char Dham Yatra 2023: चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि घोषित, इस दिन से होगा यात्रा का आगाज
इस दौरान तय किया गया कि यात्रा के लिए पंजीकरण 20 फरवरी से शुरू होंगे। पंजीकरण के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन व्यवस्था भी होगी। साथ ही यह भी तय हुआ कि परिवहन और पर्यटन विभाग के एक ही एप से पंजीकरण करवाया जाएगा। गत वर्ष दो एप से पंजीकरण होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। वहीं, बदरीनाथ और केदारनाथ में दर्शन करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाई जाएगी।
Char Dham Yatra 2023: 10 फीसदी तक बढ़ सकता है चारधाम यात्रा का किराया, 14 फरवरी को बैठक में होगा तय
गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से जो व्यवस्था की जाती है, वह यात्रा के दौरान नजर नहीं आती। किसी यात्री को आधे घंटे तक दर्शन कराए जाते हैं तो किसी को चार मिनट का भी समय नहीं मिल पाता। उन्होंने मंदिर समिति को एसओपी बनाने के निर्देश दिए।
पर्यटन विभाग के अधिकारियों से कहा कि अभी बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित हो चुकी है। 20 फरवरी से पहले सभी धामों के कपाट खोलने की तिथि तय हो जाएगी। इसलिए 20 फरवरी से पंजीकरण का काम शुरू किया जाए। इसके लिए अन्य राज्यों में पत्र व्यवहार कर वहां यात्रा से संबंधित जानकारी दी जाए। इस बार ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था होगी। पीपलकोटी, हेलंग, पांडुकेशर और गोविंद घाट यात्रा पड़ाव पर सुविधाएं बढ़ाई जाएं।
यात्रा में पंजीकरण के लिए पर्यटन और परिवहन विभाग के दो अलग-अलग एप की जगह एक ही एप का प्रयोग किया जाए। ऋषिकेश में एनएच 58 और श्यामपुर पुलिस चौकी से नटराज चौक लेफ्ट टर्न में जो बिजली के पोल बाधक बन रहे हैं, उन्हें तुरंत हटाया जाए। यात्रा के दौरान भूस्खलन वाले स्थानों पर दोनों तरफ जेसीबी तैैनात की जाएं। वहां संबंधित जेई, एई और थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर लिखा जाए। बैठक में अलग-अलग जिलों के जिलाधिकारी और एसएसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
[ad_2]
Source link