Home Breaking News Rajasthan Budget Live: सीएम गहलोत ने पिछले साल का बजट पढ़ा, मंत्री ने बताई गलती तो रुके, फिर मांगी माफी

Rajasthan Budget Live: सीएम गहलोत ने पिछले साल का बजट पढ़ा, मंत्री ने बताई गलती तो रुके, फिर मांगी माफी

0
Rajasthan Budget Live: सीएम गहलोत ने पिछले साल का बजट पढ़ा, मंत्री ने बताई गलती तो रुके, फिर मांगी माफी

[ad_1]

11:31 AM, 10-Feb-2023

बजट के बीच राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

राजस्थान विधानसभा सदन में सीएम अशोक गहलोत अपने बजट भाषण के दौरान अचानक अटक गए। दरअसल सीएम गहलोत ने सुबह 11 बजे बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। इस दौरान गहलोत खुद बजट पढ़ते पढ़ते अटक गए। मनरेगा की 125 दिन शहरी रोजगार गारंटी योजना की जानकारी बजट में आते ही गलती का ऐहसास हुआ कि सीएम ने पिछले बजट को पढ़ दिया है।

मंत्री महेश जोशी ने सीएम के पास जाकर यह गलती बताई। इसके बाद सीएम ने माफी भी मांगी कि गलती हो जाती है। लेकिन गहलोत भी चौंक गए कि बजट के पेपर में पुराने बजट के कागज कैसे आ गए।

अब माना जा रहा है कि बजट को लेकर किसी न किसी अधिकारी पर गाज गिराई जा सकती है। गलती कहां और कैसे हुई है, इसकी जांच की जा रही है। गहलोत ने कहा- प्रधानमंत्री के राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते राजस्थान मै भी विपक्ष भी इस ताक में था कि बजट में हंगामा हो परंतु बजट सत्र में सरकार द्वारा ही चूक हुई जिसके चलते बजट सत्र हंगामे की भेट चढ़ गया है।

 

11:23 AM, 10-Feb-2023

  • एक ब्लंडर से सीएम गहलोत के बजट पर फिरा पानी, चुनाव से पहले आखिरी बजट में अधिकारियों की बड़ी लापरवाही।
  • सदन के नेता मुख्यमंत्री की ओर से इतनी बड़ी गलती करवा दी गई कि पुरानी बजट घोषणा पढ़वा दी गई। इसे लेकर तमाम आशंकाओं पर जांच की जा रही है।

11:09 AM, 10-Feb-2023

बजट के दौरान सीएम गहलोत की खास बातें…

  • सीएम गहलोत ने कहा, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी की घोषणा करता हूं
  • शहरी क्षेत्रों में भी 100 दिन का रोजगार मिलेगा. इस पर प्रतिवर्ष 800 करोड़ रुपए खर्च होंगे
  • मनरेगा योजना में 100 दिन के रोजगार को राज्य सरकार के खर्चे पर बढ़ाते हुए 125 दिन करने की घोषणा। इस पर 750 करोड़ रुपए खर्च होंगे
  • सीएम गहलोत ने कहा- 1.18 करोड़…फिर गहलोत अटक गए तो बीजेपी नेताओं ने शेम शेम कहा।
  • गहलोत बोले- थोड़ा सब्र रखिए आपको अच्छा लगेगा
  • मंत्री महेश जोशी को बुलाया, वो बजट पेपर पढ़ रहे। इस पर विधानसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा कर दिया
  • सीएम ने पुराना बजट पढ़ दिया, विपक्ष यह भी आरोप लगा रहा है
  • स्पीकर बोले, मैं सदन छोड़ कर चला जाऊंगा, सत्ता पक्ष में सनटा
  • विधानसभा स्पीकर ने विपक्ष से कहा, मैं आपको अलाऊ नहीं करूंगा। आसन पैरों पर है।
  • आधे घंटे के लिए सदन स्थगित
  • राजस्थान विधानसभा सदन की कार्यवाही विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने 30 मिनट के लिए स्थगित की
  • स्पीकर बोले कि नेता प्रतिपक्ष के व्यवहार से दुखी होकर सदन को स्थगित करता हूं
  • दोपहर 12 बजे विधानसभा सदन की कार्यवाही फिर शुरू होगी
  • अब 11.42 बजे फिर से सदन की कार्यवाही शुरू करने की बात कही गई है।
  • विधानसभा में इससे पहले 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित करने की बात कही गई।
  • लेकिन अध्यक्ष की व्यवस्था के अनुसार 11.42 बजे का समय तय किया गया

11:05 AM, 10-Feb-2023

बजट के दौरान सीएम गहलोत की खास बातें…

  • बजट के माध्यम से प्रदेशवासियों के लिए ख़ुशहाली लाने का प्रयास किया है। हमने 85 फीसदी बजट घोषणाओं को पूरा किया है।
  • कोरोना की मार के बाद अब जीवन सामान्य हुआ है। हमने 33 लाख परिवारों को सहायता प्रदान की।
  • इंदिरा गांधी शहरी गारंटी योजना में 25 दिन का एक्सट्रा रोजगार उपलब्ध करवाया। देश का आम आदमी महंगाई और बेरोजगारी को लेकर ग्रसित है। केंद्र और राज्य सरकारों को और ज्यादा कदम उठाने होंगे
  • कर्म में अगर सच्चाई है तो कर्म सफल होगा, हरेक संकट का हल होगा, आज नहीं तो कल होगा

10:48 AM, 10-Feb-2023

सीएम अशोक गहलोत बजट की पेटी लेकर राजस्थान विधानसभा पहुंचे। उन्होंने ब्राउन कलर का बजट ब्रीफकेस मीडिया को दिखाया। मुस्कुराते हुए विधानसभा पहुंचे अशोक गहलोत के पैर मंत्री महेश जोशी और उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने छुए। इसके बाद नवलगढ़ से पूर्व विधायक नवरंग सिंह ने सीएम गहलोत से हाथ जोड़कर कहा- दोबारा मुख्यमंत्री बनो, यह मांग है जनता की। इस पर गहलोत मुस्कुराते हुए विधानसभा में एंट्री कर गए।

10:33 AM, 10-Feb-2023

राजसमंद के लोगों को बजट से उम्मीदें…

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज राज्य बजट पेश करेंगे। राजसमंद जिले के नागरिकों को कई उम्मीदें है, अब देखना यह होगा कि बजट में राजसमंद को क्या मिलता है। बजट में जिले का प्रमुख व पेयजल स्त्रोत राजसमंद झील हमेशा लबालब रहे, इसके लिए पानी लाने के लिए इस बार के बजट में बड़ी उम्मीद है।

बता दें कि राजसमंद झील में पानी की आवक दिन प्रतिदिन कम होने के कारण जिला मुख्यालय की जनता को हमेशा झील में पानी की आवक को लेकर बड़ी योजना की उम्मीद हर बजट में रहती है। राजसमंद में राजनीतिक पार्टियों के राजनेता हर चुनाव के पहले राजसमंद की जनता को अपनी पहली मांग राजसमंद झील में पानी लाना अपने घोषणा पत्र में करते हैं, लेकिन इस पर बयानबाजी के सिवाय अभी तक आम जनता की मांग पूरी नहीं हो पाई। पूर्व में राजस्थान भाजपा सरकार में जलदाय मंत्री रह चुकी राजसमंद विधायक स्वर्गीय किरण माहेश्वरी के समय देवास से राजसमंद झील में पानी लाने के लिए प्रयास किए गए। लेकिन वह योजना भी तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बजट में घोषणा के बाद धरातल पर साकार न हो पाई।

जिले के नागरिकों को धार्मिक व ऐतिहासिक पर्यटन के क्षेत्र में भी बडी घोषणा की उम्मीदें हैं। जिले में श्रीनाथ जी मंदिर नाथद्वारा, द्वारिकाधीश मंदिर कांकरोली, चारभुजा नाथ मंदिर, अन्न पूर्णा माता मंदिर सहित विष्व धरोहर कुंभलगढ दुर्ग, दिवेर के ऐतिहासिक स्थलों पर और अधिक पर्यटक पहुंचे इसके लिए उम्मीदें हैं। इसके अलावा चिकित्सा, शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में भी लोगों की उम्मीदें हैं। क्षेत्र में नए बड़े उद्योग स्थापित हो इसके लिए घोषणा की उम्मीदें हैं। उम्मीद है कि नए पीएचसी, नए स्कूल, बिजली ऑफिस, चारभुजा में कालेज, नई कोर्ट, नाथद्वारा में नया पुलिस थाना, नए सड़क मार्ग की उम्मीदें हैं। भीम में एडीजे कोर्ट, सैनिक कार्यालय, देवगढ में बहु उद्देशीय पशु चिकित्सालय खुलवाने की मांग की गई है। क्षेत्र के लोगों की कितनी उम्मीदें पूरी होती हैं, ये बजट के बाद ही तय हो पाएगा।

10:11 AM, 10-Feb-2023

राजस्थान विधानसभा में गहलोत सरकार अपने कार्यकाल का 5वां बजट पेश करने जा रही है। यह बजट गहलोत कार्यकाल का आखिरी बजट होगा, इसलिए मुख्यमंत्री गहलोत इसको यादगार बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट को सुनाने के पूरे राजस्थान में लाइव प्रसारण की व्यस्था की है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष सरकार को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहा है।

विधानसभा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने गहलोत और कांग्रेस पर मुसलमान प्रेमी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इनका यही प्रेम है, जिसके चलते आज यह पूरे देश से सिमट कर कुछ ही हिस्सों में बचे है।  नेता प्रतिपक्ष बोले कि बजट में आज सिर्फ घोषणा ही होनी है। परंतु इनका कार्यान्वित होना असम्भव है। क्योंकि इनके पास समय नहीं है, यह सिर्फ सबको एकत्र करके घोषणा करना ही जानते हैं। मदरसों के पांचवी क्लास तक के बच्चों की शिक्षा की फीस माफ़ पर नेता प्रतिपक्ष बोले, इनका यही प्रेम इनको घर बैठा देगा।

10:05 AM, 10-Feb-2023

बजट से पहले सीएम गहलोत ने राजेश पायलट को किया याद…

बजट पेश करने से पहले सीएम अशोक गहलोत ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से राजेश पायलट को याद किया। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रमुख किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

 

09:40 AM, 10-Feb-2023

गहलोत सरकार के बजट पर क्या कहना है किसान प्रतिनिधि का…

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार का बजट पेश करेंगे। प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सरकार का बजट वास्तविक रहेगा या लोक लुभावना देखना दिलचस्प होगा। एनबीटी ऑनलाइन से खास बातचीत में किसान और कृषक प्रतिनिधि दुलीचंद बोरदा ने कहा कि सरकार से वोट बैंक साधने वाला नहीं, वास्तविक बजट की उम्मीद प्रदेश कर रहा है।

बजट में नए जिलों का एलान नहीं हुआ तो कई विधायक हो सकते हैं गहलोत से नाराज…

राजस्थान का बजट आज पेश होना है। बजट पेश होने के बाद इस चुनावी साल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसका कारण बनेगा नए जिलों के गठन का मुद्दा। दरअसल, प्रदेश के कई विधायक अपने-अपने क्षेत्र में नए जिले बनाने की मांग कर रहे हैं। हर बार सरकार कमेटी का गठन करके मामले को टाल देती है।

इस बार गहलोत सरकार पर विधायकों का काफी दबाव है। पिछले बजट के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों की मांग को देखते हुए सेवानिवृत आईएएस रामलुभाया की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जो जिला बनाने के प्रस्तावों पर विचार विमर्श करके सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी। बीते एक साल में इस कमेटी के पास 60 प्रस्ताव पहुंचे। नए जिलों के मापदंड के आधार पर इस कमेटी ने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। अब 10 फरवरी यानी आज सरकार की ओर से पेश होने वाले बजट में नए जिलों के गठन की घोषणा पर विशेष नजर रहेगी।

09:18 AM, 10-Feb-2023

जानकारों के अनुसार इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ऐसा माना जा रहा है कि बजट में सरकार युवाओं और समाज कल्याण के लिए कई नई योजनाएं और कार्यक्रम पेश कर सकती है। मुख्यमंत्री पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि राज्य सरकार महंगाई के असर को कम करने के लिए गरीब परिवारों को 500 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से साल में 12 सिलेंडर देगी। इसके अलावा वह गरीब परिवारों को ‘रसोई किट’ देने पर विचार करने की बात भी कह चुके हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिन में 11 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे। गहलोत के पास वित्त विभाग भी है। उनका यह मौजूदा कार्यकाल का पांचवां और अंतिम बजट होगा। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। गहलोत कह चुके हैं कि आगामी (वित्त वर्ष 2023-24) बजट युवाओं और महिलाओं पर केंद्रित होगा और राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

08:55 AM, 10-Feb-2023

Rajasthan Budget Live: सीएम गहलोत ने पिछले साल का बजट पढ़ा, मंत्री ने बताई गलती तो रुके, फिर मांगी माफी

  • राजस्थान का बजट आज पेश होना है। बजट पेश होने के बाद इस चुनावी साल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसका कारण बनेगा नए जिलों के गठन का मुद्दा। दरअसल, प्रदेश के कई विधायक अपने-अपने क्षेत्र में नए जिले बनाने की मांग कर रहे हैं। हर बार सरकार कमेटी का गठन करके मामले को टाल देती है। इस बार गहलोत सरकार पर विधायकों का काफी दबाव है। पिछले बजट के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों की मांग को देखते हुए सेवानिवृत आईएएस रामलुभाया की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया, जो जिला बनाने के प्रस्तावों पर विचार विमर्श करके सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी। बीते एक साल में इस कमेटी के पास 60 प्रस्ताव पहुंचे। नए जिलों के मापदंड के आधार पर इस कमेटी ने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। अब 10 फरवरी यानी आज सरकार की ओर से पेश होने वाले बजट में नए जिलों के गठन की घोषणा पर विशेष नजर रहेगी।

राजस्थान का बजट आज…

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अगले वित्त वर्ष का बजट पेश करेंगे। चुनावी साल में आ रहा ‘बचत, राहत और बढ़त’ विषय वाला यह बजट युवाओं और महिलाओं पर केंद्रित होगा। गहलोत ने गुरुवार को बजट को अंतिम रूप दिया। गहलोत ने ट्वीट में आला अधिकारियों के साथ एक तस्वीर भी साझा की। उन्होंने लिखा कि बचत, राहत और बढ़त… लाएगा राजस्थान का बजट। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की बचत राहत बढ़त की सुनिश्चितता के संकल्प के साथ बजट 2023 को अंतिम रूप प्रदान किया।

इन अधिकारियों के साथ मिलकर सीएम गहलोत ने तैयार किया बजट…

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर वित्तीय वर्ष 2023-24 के राज्य बजट को अंतिम रूप दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कृष्ण कांत पाठक मौजूद रहे। शासन सचिव वित्त (बजट) रोहित गुप्ता, शासन सचिव वित्त (व्यय) नरेश कुमार ठकराल और निदेशक (बजट) ब्रजेश शर्मा उपस्थित थे।

‘गिग वर्कर्स’ की सामाजिक सुरक्षा के लिए भी योजना लाने की चर्चा…

मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि सरकार जल्द ही ओला, उबर, स्विगी जैसे ऐप के माध्यम से काम कर रहे ‘गिग वर्कर्स’ की सामाजिक सुरक्षा के लिए भी योजना बनाएगी, ताकि कंपनियां इनके साथ मनमानी ना कर सकें। उम्मीद है कि वे इस बारे में बजट में कोई घोषणा कर सकते हैं। स्विगी और ओला जैसी ऐप-आधारित सेवाओं के लिए काम करने वालों को ‘गिग वर्कर्स’ कहा जाता है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here