[ad_1]

संजय लीला भंसाली, सलमान खान
– फोटो : Instagram
विस्तार
निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ काफी चर्चा में रही थी, जिसकी वजह थी इस फिल्म की स्टारकास्ट। दरअसल, इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट और सुपरस्टार सलमान खान नजर आने वाले थे। इस फिल्म को साल 2020 में ईद के मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन यह फिल्म बंद हो गई। इस फिल्म के बंद होने की असली वजह अब सामने आई है। दरअसल, इस फिल्म के बंद होने की वजह सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच के झगड़े को बताया जा रहा है। इस बात का खुलासा सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर रुपिन सूचक ने किया।
[ad_2]
Source link