Home Breaking News Hardoi Road Accident: बोलेरो और ट्रैक्टर की टक्कर में दूल्हे समेत पांच की मौत, तीन की हालत गंभीर

Hardoi Road Accident: बोलेरो और ट्रैक्टर की टक्कर में दूल्हे समेत पांच की मौत, तीन की हालत गंभीर

0
Hardoi Road Accident: बोलेरो और ट्रैक्टर की टक्कर में दूल्हे समेत पांच की मौत, तीन की हालत गंभीर

[ad_1]

हरदोई में बड़ा सड़क हादसा

हरदोई में बड़ा सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पचदेवरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुए सड़क हादसे में दूल्हा समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम ने बताया कि अनियंत्रित होकर बोलेरो ट्रैक्टर से टकराई थी, जिसके बाद यह हादसा हो गया है।

हरपालपुर क्षेत्र के कुड़हा गांव के देवेश पुत्र ओमवीर की शुक्रवार को शादी थी। बताते हैं कि कई गाड़ियों में सवार होकर बराती शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के अभायन गांव जा रहे थे। इन गाड़ियों में शामिल एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पचदेवरा क्षेत्र के दरियाबाद गांव के पास गन्ने से भरी ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर बोलेरो बरवन रजबहा में जा गिरी। बोलेरो के अंदर आठ बराती मौजूद थे। जिनमें 12 वर्षीय रुद्र व दूल्हा देवेश के बहनोई बिपनेश निवासी जलालपुर पनबारा जनपद कन्नौज की मौके पर मौत हो गई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here